विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नक्सलियों के सफाए को सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान शुरू

By Edited By:
Published: Fri, 27 Dec 2013 04:25 AM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2013 05:39 AM (IST)

नक्सल प्रभावित सभी राज्यों में करीब 40 हजार सुरक्षाकर्मियोंने गुरुवार को एक नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया जिसका उद्देश्य माओवादियों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। नक्सल प्रभावित सभी राज्यों में करीब 40 हजार सुरक्षाकर्मियोंने गुरुवार को एक नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया जिसका उद्देश्य माओवादियों के ढांचे और काडरों की जड़ पर प्रहार करना है। चार दिवसीय अभियान का नेतृत्व अर्धसैनिक बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कर रहा है। इस अभियान की शुरूआत सुबह चार बजे छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों से हुई।

यह पहली बार है जब केंद्रीय और राज्य दोनों ही बलों ने नक्सलियों का उनके अंदरूनी अड्डों से समन्वित रूप से सफाये के लिए अभियान शुरू किया है। सीआरपीएफ प्रमुख दिलीप त्रिवेदी ने कहा कि अभियान आज शुरू हो गया और संयुक्त बलों की भारी तैनाती की गई है।

एक साथ 37 जवानों को मौत के घाट उतारने वाला नक्सली गिरफ्तार

इसके पीछे योजना यह है कि पूरे बलों को एक जगह संघर्ष के लिए जमा किया जाए ताकि एक क्षेत्र में सुरक्षा बलों की ओर से दबाव पड़ने पर नक्सली पड़ोसी राज्यों में ना भाग सकें।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर