विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक साथ 37 जवानों को मौत के घाट उतारने वाला नक्सली गिरफ्तार

By Edited By:
Published: Wed, 25 Dec 2013 10:38 AM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2013 10:47 AM (IST)

झारखंड पुलिस ने सोमवार देर शाम विष्णुगढ़ के चलनियां जंगल से कुख्यात नक्सली विलियम्स को गिरफ्तार किया। विलियम्स पर चाईबासा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हजारीबाग, जागरण संवाददाता। झारखंड पुलिस ने सोमवार देर शाम विष्णुगढ़ के चलनियां जंगल से कुख्यात नक्सली विलियम्स को गिरफ्तार किया। विलियम्स पर चाईबासा में 2004 में पुलिस दल पर हमला कर 32 जवानों की हत्या का आरोप है। इसके अलावा अलग-अलग घटनाओं में भी पांच पुलिसकर्मियों को मार गिराने का आरोप है। मुठभेड़ के दौरान उसने दर्जनों वाहनों को भी फूंका था।

विलियम्स ने इस साल के मध्य में नक्सली गुट से नाता तोड़ लिया था। लेकिन गुट में और ऊंचा ओहदा पाने के लिए वह मुंबई के औरंगाबाद से हजारीबाग लौट आया। वह नक्सलियों से मिलने जा रहा था तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। हजारीबाग पुलिस अधीक्षक मनोज कौशिक ने मंगलवार को बताया कि विलियम्स हांसदा पर झारखंड व ओडिशा में तीन दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों की हत्या, दर्जनों वाहनों को आग लगाने के मामले दर्ज हैं। 30 वर्षीय विलियम्स उर्फ पटेल दा, उर्फ मिलरजी परसातरी विष्णुगढ़ का रहने वाला है। वह वर्ष 2003-04 में माओवादियों से जुड़ा था। विलियम्स की पत्नी क्रिस्टिना भी नक्सली है। फिलहाल वह दो साल से चाईबासा जेल में बंद है।

पढ़ें: बढ़ती नक्सली हिंसा को लेकर बिहार सरकार पर भड़का केंद्र

उग्रवादियों ने तीन युवकों का गला रेता

सिमडेगा। झारखंड के सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र के थलकोबेड़ा में सोमवार देर रात पीएलएफआइ उग्रवादियों ने तीन युवकों की गला रेतकर हत्या कर दी। युवक कृष्णा सिंह, राजू सिंह व धर्मजीत सिंह थलकोबेड़ा के निवासी थे। पीएलएफआई सबजोनल कमांडर जयधर गोप ने वारदात से इन्कार किया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर