विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय सीमा में घुसने की तैयारी में 300 आतंकी

By Edited By:
Published: Tue, 16 Jul 2013 03:11 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 16 Jul 2013 04:00 PM (GMT+05:30)

जम्मू कश्मीर। 300 से अधिक आतंकी भारतीय सीमा में घुसने और सीमावर्ती चौकियों पर सैनिकों पर हमला करने की साजिश बना रहे हैं। सोमवार को सेना की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आतंकी सीमावर्ती इलाकों में हमले की फिराक में हैं। जनरल ऑफिसर कमांडिंग 1

News Article Hero Image

जम्मू कश्मीर। 300 से अधिक आतंकी भारतीय सीमा में घुसने और सीमावर्ती चौकियों पर सैनिकों पर हमला करने की साजिश बना रहे हैं। सोमवार को सेना की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आतंकी सीमावर्ती इलाकों में हमले की फिराक में हैं।

जनरल ऑफिसर कमांडिंग 19 कार्पस के लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि 300 आतंकवादी 10 से 20-20 के समूह में भारतीय सीमा में घुसने के लिए तैयार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि आतंकियों ने अपना ठिकाना बदल लिया है, वे अपने लांचिंग पैड्स लेकर किसी दूसरे स्थान में जा रहे हैं। खुफिया सूत्रों के मुताबिक आतंकी सेना को निशाना बनाने का लक्ष्य बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीमा पर सेना के लगाए गए ऑपटिकल सिस्टम आतंकियों के लिए मुसीबत पैदा कर सकते हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।