विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

26/11 : आतंकियों का हैंडलर गिरफ्तार

By Edited By:
Published: Mon, 25 Jun 2012 09:03 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jun 2012 05:11 PM (IST)

26/11 हमले में अहम रोल निभाने के आरोपी आतंकी अबू हमजा उर्फ रियासत अली को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। मुंबई पर हुए 26/11 हमले का मुख्य आरोपी अबू हमजा भारत के कब्जे में आ गया है। उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया। खूंखार आतंकवादी और भारत का मोस्ट-वांटेड अबू हमजा उर्फ रियासत अली उर्फ अबू जिंदाल उर्फ सैयद जैबुद्दीन दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के शिकंजे में तब फंसा, जब वह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। यह वही आतंकी है जो मुंबई हमले के दौरान भारत में घुसे आतंकियों को फोन पर निर्देश दे रहा था। हमजा ने इस पूरे हमले को अंजाम देने में अहम किरदार निभाया था। उसके इंडियन मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैबा से सीधे संबंध बताए जाते हैं। हमजा 2006 में भारत छोड़कर पाकिस्तान भाग गया था, जिसके बाद उसने 2008 के मुंबई हमले को अंजाम दिया। मुंबई हमले की योजना बनाने और उसे अंजाम देने वाले कुल छह आतंकियों को बतौर हैंडलर चिन्हित किया गया था, जिसमें हमजा मुख्य है। भारत सहित कई एजेंसिया हमजा का सुराग ढूंढने में जुटी हुई थीं। जून, 2012 में उसके नाम गैर-जमानती वॉरंट जारी किया गया था।

5 जुलाई तक रिमांड पर :

दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि हमजा एयरपोर्ट पर आने वाला है। स्पेशल सेल ने ट्रैप लगा दिया और हमजा उसके जाल में आ फंसा। बताया जाता है कि उसके कब्जे से पाकिस्तानी पासपोर्ट और कुछ अन्य अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। स्पेशल सेल ने उसे दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में चीफ मेट्रोपॉलिटन मैजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। अदालत ने स्पेशल सेल को 5 जुलाई तक के लिए उसे रिमाड पर दे दिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर