विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीलंकाई सेना ने 22 मछुआरे पकड़े

By Edited By:
Published: Sun, 29 Dec 2013 06:21 PM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2013 06:22 PM (IST)

रामेश्वरम। श्रीलंका की जेलों में बंद 220 भारतीय मछुआरों की रिहाई का मामला अभी अधर में ही लटका है। इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रामेश्वरम। श्रीलंका की जेलों में बंद 220 भारतीय मछुआरों की रिहाई का मामला अभी अधर में ही लटका है। इस बीच श्रीलंकाई नौसेना ने रविवार को पाक जलडमरू मध्य में मछली पकड़ रहे तमिलनाडु के 22 और मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। उन पर श्रीलंकाई समुद्री सीमा के उल्लंघन का आरोप है।

तमिलनाडु में पुड्डुकोटई जिले के तटवर्ती गांव जगदापत्तनम के मछुआरों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें उनकी छह नावों के साथ श्रीलंका के कांकेसनतुरई बंदरगाह ले जाया गया।

पढ़ें: मछुआरों को सुरक्षा देने की मांग पर केंद्र व राज्य को नोटिस

यह गिरफ्तारी उस समय हुई है जब तमिलनाडु और पुडुचेरी के मछुआरों के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात कर अपनी परेशानियां बताई। अभी तक यह पता नहीं चला है कि पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया जाएगा या न्यायिक हिरासत में ले लिया जाएगा। वहीं एक अन्य घटना में श्रीलंकाई नौसेना ने रामेश्वर के मछुआरों को विवादित कचातिवू द्वीप के पास मछली पकड़ते समय खदेड़ दिया। उन्होंने कुछ मछुआरों की मछली पकड़ने की जाल भी काट दी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।