विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

By Edited By:
Published: Wed, 27 Nov 2013 05:53 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 27 Nov 2013 05:55 AM (GMT+05:30)

महानगर में एक बार फिर सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। सोमवार रात बोरीवली इलाके में चार लोगों ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। महानगर में एक बार फिर सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। सोमवार रात बोरीवली इलाके में चार लोगों ने उत्तर प्रदेश की रहने वाली 17 साल की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के सिलसिले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें: अपहरण के बाद किया गैंगरेप, फिर बेच दिया

पुलिस का कहना है कि किशोरी बोरीवली के गनपत पाटिल नगर की बस्ती में अकेली रहती है। सोमवार रात करीब 8.30 अपने लिए कुछ खाने की वस्तुएं लेने घर से बाहर निकली। रास्ते में सोनू कांबले नाम का एक ऑटो रिक्शा चालक, जो उसे पहले से जानता था, ने रोक लिया। उसने किशोरी को लिंक रोड के पास खड़े एक मिनी टेंपो में घसीट लिया। सोनू और उसके दो दोस्तों जयप्रकाश पाल और असलम खान ने मिलकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। असलम और जयप्रकाश भी आटो चलाते हैं। टेंपो में आवाज सुनकर पहुंचे एक अन्य शख्स ने भी बाद में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जयप्रकाश को टेंपो से निकलता देख वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने उसे पकड़ लिया और गश्त कर रही पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में पुलिस ने सोनू और असलम को भी गिरफ्तार कर लिया। चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार तीन आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जिन्हें 2 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

बेंगलूर में नाबालिग से दुष्कर्म के चार आरोपी पकड़े गए

बेंगलूर। महानगर में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अभी दो की तलाश जारी है।

गौरतलब है कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म तब हुआ था, जब वह एक संदिग्ध के साथ फिल्म देखकर वापस लौट रही थी।

अमृतसर में अगवा कर नवविवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म

अपराध प्रतिनिधि, अमृतसर। मजीठा के गांव जज्जोआणी में नवविवाहिता को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

गांव उगर औलख निवासी पीड़िता ने बताया है कि तीन माह पहले उसकी शादी गांव जज्जोआणी में हुई है। उसके मायके गांव का रहने वाला जीता 22 नवंबर अपरान्ह दो बजे उसके ससुराल घर आया। उसके साथ बाइक पर एक अन्य व्यक्ति भी थी।

जीता ने कहा कि उसे शगुन स्कीम का चेक दिलवाना है, इसलिए ब्लाक डेवलपमेंट आफिसर के कार्यालय में उनके साथ चले। वहीं पर उसकी मां भी इंतजार कर रही है। इसके बाद वह इनके साथ चलने को तैयार हो गई, लेकिन आरोपी उसे मजीठा की बजाय अमृतसर ले गए। अमृतसर में एक घर में ले जाकर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकियां देते हुए छोड़ दिया। पीड़िता ने घर आकर इस बात की जानकारी उसने परिजनों को दी।

इसके बाद सोमवार रात थाना मजीठा में शिकायत की गई। पुलिस ने आरोपी और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर