विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर में एक वर्ष में काफिले पर हमले में 15 मरे

By Manish NegiEdited By:
Published: Wed, 29 Jun 2016 04:58 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jun 2016 05:03 AM (IST)

एक रिपोर्ट के मुताबिक आतंकियों ने पिछले एक साल में सुरक्षा बलों पर सोच समझकर हमला किया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, (पीटीआई)। जम्मू-कश्मीर में पिछले एक साल में केंद्रीय सुरक्षा बलों के काफिले या सड़क खोलने के काम में लगी टीम पर आंतकियों के आधा दर्जन हमलों में 15 जवान मारे गए हैं और 60 से अधिक घायल हुए हैं।

गृह मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक आतंकियों ने पिछले एक साल में सुरक्षा बलों पर सोच समझकर हमला किया है। हालांकि इस दौरान केवल छह हमले हुए, लेकिन इसमें बीएसएफ और सीआरपीएफ के 15 जवान मारे गए।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि खुफिया एजेंसियों के आकलन को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को अंदेशा है कि आने वाले महीनों में पिछले सप्ताह घाटी में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले की तरह की घटनाओं में तेजी आ सकती है। इसके मुताबिक पिछले एक साल के दौरान हुए इस प्रकार के हमलों को लेकर सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में चार आतंकवादी मारे गए हैं।

हाफिज सईद के दामाद ने रची थी CRPF काफिले पर हमले की साजिश