विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Board Result 2015 - 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित, देखें यहां

By Sumit KumarEdited By:
Published: Sun, 17 May 2015 08:17 AM (IST)Updated: Sun, 17 May 2015 02:20 PM (IST)

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम की घोषित कर दी है। इस बार हाईस्कूल में पास प्रतिशत 83.77 तथा इंटर का 88.83 है। हाईस्कूल में बालिकाओं का पास प्रतिशत 88.34 तथा बालकों का 79.73 है। इंटर में 92.16 प्रतिशत बालिका तथा 85.91 बालक

News Article Hero Image

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम की घोषित कर दी है। इस बार हाईस्कूल में पास प्रतिशत 83.77 तथा इंटर का 88.83 है। हाईस्कूल में बालिकाओं का पास प्रतिशत 88.34 तथा बालकों का 79.73 है। इंटर में 92.16 प्रतिशत बालिका तथा 85.91 बालक उत्तीर्ण हुए हैं।

हाईस्कूल में जेएसएएस अकादमी हर्रेया बस्ती के सर्वेश वर्मा ने टॉप किया है। सर्वेश को 600 में से 581 अंक मिले हैं। उनका प्रतिशत 96.82 है। इंटरमीडिएट में लखनऊ पब्लिक कॉलेज, राजाजीपुरम लखनऊ की छात्रा ज्योति राठौर ने 88.83 फीसदी अंकों से साथ टॉप किया है। ज्योति राठौर को 500 में से 486 अंक मिले हैं। यहीं की मानसी जायसवाल दूसरे स्थान पर हैं। मानसी के 485 अंक हैं। संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर स्नेहा भी हैं, जिनको 485 अंक मिले हैं।

यह परिणाम बीते वर्ष से कम ही है। बीते वर्ष हाईस्कूल का पास प्रतिशत 86.71 तथा इंटर का 92.21 था। आज करीब 64 लाख छात्र-छात्राओं का रिजल्ट घोषित किया गया। एक साथ 64 लाख से त्यादा स्टूडेंट्स के रिजल्ट जारी कर यूपी बोर्ड ने इतिहास रच दिया है। इससे पहले कभी भी 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम एक साथ घोषित नहीं किए गए थे।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित 12वीं और 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आज 12.30 बजे घोषित किया गया। गौरतलब है कि यूपी बोर्ड इलाहाबाद की परीक्षा 19 फरवरी से 23 मार्च के मध्य आयोजित की गई थी। इन कापियों का मूल्यांकन 30 मार्च से 20 अप्रैल के बीच कराया गया। इस बार हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में में करीब 34 लाख और इंटरमीडिएट में में करीब 29 लाख छात्र पंजीकृत थे। इसमें करीब छह लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी थी।

10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।