विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

10 मेट्रो स्‍टेशनों के बदले जाएंगे नाम

By Sanjay BhardwajEdited By:
Published: Thu, 11 Dec 2014 08:44 AM (IST)Updated: Thu, 11 Dec 2014 08:58 AM (IST)

दिल्ली के परिवहन विभाग ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) से दस मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने की सिफारिश की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [राज्य ब्यूरो]। दिल्ली के परिवहन विभाग ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) से दस मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने की सिफारिश की है। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही इन मेट्रो स्टेशन के नाम बदले जाएंगे।

परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय लोगों की मांग व क्षेत्र की पहचान को ध्यान में रखकर कुछ मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने की कार्रवाई की जा रही है।

लोगों की मांग नाम तय करने वाली कमेटी के पास भेजी गई थी, जिसने दस स्टेशनों के नाम बदलने पर सहमति दे दी है।

इसकी सूची दिल्ली परिवहन विभाग ने डीएमआरसी को भेज दी है। इनमें से अधिकतर स्टेशन दूसरे और तीसरे चरण में बने मेट्रो स्टेशन हैं। इससे पहले भी कई मेट्रो स्टेशन के नाम बदले जा चुके हैं।

इन मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले जाएंगे

वर्तमान नाम प्रस्तावित नाम

शालीमार प्लेस बादली मोड़

म्यूनिसिपल कॉ नजफगढ़

नजफगढ़ डिपो नंगली

घेवरा घेवरा मेट्रो स्टेशन

मोती बाग श्री विश्वश्रैय्या मोती बाग

ओखला फेज3 ओखला एनएसआइसी

साउथ कैंपस दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस

बदरपुर बदरपुर बॉर्डर

ओखला हरकेश नगर ओखला

पढ़ें : मेट्रो स्टेशन नहीं, ओपन थिएटर बोलिए जनाब

पढ़ें : एसएमएस से रिचार्ज करें दिल्ली मेट्रो कार्ड