विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आंध्र प्रदेश 12वीं के नतीजे घोषित

By Edited By:
Published: Thu, 01 May 2014 03:14 PM (IST)Updated: Sat, 03 May 2014 11:41 AM (IST)

आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट एजुकेशन बोर्ड के अंतर्गत हुए सेकेंड ईयर यानि कि 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के नतीजों

News Article Hero Image

आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट एजुकेशन बोर्ड के अंतर्गत हुए सेकेंड ईयर यानि कि 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के नतीजों के जल्द ही आने की संभावना है। शिक्षा बोर्ड की घोषणा के मुताबिक 3 मई, 2014 को 12वीं कक्षा के साथ-साथ जेईई मेन के भी रिजल्ट आ सकते हैं।

आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट एजुकेशन बोर्ड के अनुसार 3 मई को सेकेंड ईयर के जनरल व वोकेशनल दोनों के नतीजे आने की संभावना है। एपी बोर्ड के अंतर्गत हर साल लाखों की संख्या में विद्यार्थी 11वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा देते हैं। इस वर्ष भी करीब 10,10,915 विद्यार्थी 13 मार्च 2014 से 1 अप्रैल 2014 के भीतर हुई 12वीं कक्षा की परीक्षा में बैठे थे।

रिजल्ट आने के बाद आप भी आंध्र प्रदेश एजुकेशन बोर्ड या फिर जागरण जोश की वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजे आसानी से देख सकते हैं।

सेकेंड ईयर यानि सीनियर एपी इंटरमीडिएट (जनरल) परीक्षा के नतीजे देखने के लिए यहां पर क्लिक करें

सीनियर एपी इंटरमीडिएट (वोकेशनल) परीक्षा के नतीजे देखने के लिए यहां पर क्लिक करें

जेईई मेन परीक्षा के नतीजे देखने के लिए यहां पर क्लिक करें