विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत के प्रीमियर कॉमर्स कॉलेज में 80 फीसद तमिलनाडु के छात्रों का कब्‍जा

By Monika MinalEdited By: Monika Minal
Published: Sat, 02 Jul 2016 11:00 AM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2016 11:01 AM (IST)

सम्‍मानित कॉलेज एसआरसीसी में नामांकन पाने वाले 75 से 80 फीसद छात्र तमिलनाडु से हैं। कॉमर्स के लिए भारत के कॉलेजों में सबसे अधिक अच्‍छा एसआरसीसी ही है।

News Article Hero Image

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में नामांकन पाने वालों में सर्वाधिक संख्‍या तमिलनाडु के छात्रों की है, जो 75 से 80 फीसद तक है। यह कॉलेज दो अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्‍स- बीकॉम (ऑनर्स) और इकोनॉमिक्‍स ऑफर करता है, इसके लिए 98 फीसद और 98.25 फीसद कटऑफ रिकार्ड किया गया।
टाइम्‍स ऑफ इंडिया के अनुसार, कॉलेज का कहना है कि एडमिशन के दो दिन बाद ही केरल से छात्रों की बड़ी संख्‍या ने कॉलेज में एनरोल कराया। एडमिशन इंचार्ज, अनिल कुमार ने कहा, ’तमिलनाडु से एडमिशन के लिए 75 से 80 फीसद उम्‍मीदवारों को हमने अप्रूव किया है।‘ शुक्रवार शाम तक एसआरसीसी ने 339 उम्‍मीदवारों के एडमिशन को अप्रूव कर दिया था।
कॉलेज के अधिकारियों के अनुसार, एडमिशन के लिए तमिलनाडु से बड़ी संख्‍या में छात्र आ रहे हैं इनमें से अधिकांश बीकॉम के लिए आ रहे हैं। इससे पहले कॉलेज ने इस तरह की स्‍थिति पहले कभी नहीं देखी थी कि एक ही राज्‍य से इतने अधिक छात्र आए हों। केरल बोर्ड की एक छात्रा सबसे अधिक स्‍कोर वाली है। वह एलिजाबेथ थॉमस है जिसे 100 फीसद मार्क्‍स हैं।
DU admission: आज चूके तो नही मिलेगा पहले कटऑफ मे दाखिला
एसआरसीसी के फैकल्‍टी मेंबर ने कहा, ‘इस साल तमिलनाडु बोर्ड से आए छात्रों को सर्वाधिक नंबर मिले हैं। इस बोर्ड में 99 फीसद और उससे उपर नंबर पाने वाले छात्र हैं।‘
DU एडमिशन: खत्‍म हुआ इंतजार, पहली कटऑफ लिस्ट जारी