सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जांच में सामने आई निजी बैंकों में हुई गड़बड़ियां

By Edited By:
Published: Fri, 19 Apr 2013 08:57 AM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:40 PM (IST)

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) की ऑडिट रिपोर्ट में आइसीआइसीआइ, एचडीएफसी और एक्सिस बैंक के कामकाज में अनियमितताओं की पुष्टि हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) की ऑडिट रिपोर्ट में आइसीआइसीआइ, एचडीएफसी और एक्सिस बैंक के कामकाज में अनियमितताओं की पुष्टि हो गई है। न्यूज पोर्टल कोबरा पोस्ट के स्टिंग में इन बैंकों पर काले धन को सफेद करने और मनी लांड्रिंग के आरोप लगे थे। आरबीआइ ने अपनी रिपोर्ट वित्त मंत्रालय को सौंपी हैं।

इस बारे में वित्तीय सेवा सचिव राजीव टकरू ने कहा कि बैंकों के कामकाज में गड़बड़ियों के बावजूद इनसे किसी तरह का ढांचागत जोखिम नहीं है। कोबरा पोस्ट के स्टिंग में लगाए गए आरोपों पर उन्हें आरबीआइ की रिपोर्ट मिली है। इस मामले में अब कार्रवाई की जाएगी। जो भी जिम्मेदारी होगी, उसे पूरा किया जाएगा। साथ ही सुधार के लिए सभी जरूरी कदम कदम उठाए जाएंगे। इस मामले में बैंकों से भी उनकी सफाई मांगी जाएगी।

उन्होंने कहा, हमें कोई सुझाव देने की जरूरत नहीं है। हम इस मसले पर विचार कर रहे हैं। आरबीआइ जरूरी कदम उठा रहा है। कोबरा पोस्ट के स्टिंग से बैंकों में नो योर कस्टमर (केवाइसी) नियमों को लागू नहीं किए जाने की आशंकाएं सामने आई थीं। साथ ही इससे बड़े जोखिम की बात कही जा रही थी। इसके बाद तीनों बैंकों ने आंतरिक जांच और ऑडिट शुरू किया था। इनमें से तीनों बैंकों ने करीब 50 कर्मचारियों को निलंबित किया था। नियामक की ओर से कार्रवाई के लिए समयसीमा के सवाल पर टकरू ने कहा कि इसके लिए कोई जल्दबाजी नहीं है। सभी पक्षों को सफाई का पूरा मौका दिया जाएगा। उसके बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा।