ओबामा के दौरे से अमेरिका संग बने नये व्यावसायिक संबंधः जेटली
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि उनके भारत दौरे से वाशिंगटन के साथ नये व्यावसायिक संबंध बनाने में मदद मिली है। जेटली ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था और मजबूती की ओर बढ़ रही है। अमेरिका के बड़े निवेशक भारत में
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि उनके भारत दौरे से वाशिंगटन के साथ नये व्यावसायिक संबंध बनाने में मदद मिली है। जेटली ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था और मजबूती की ओर बढ़ रही है। अमेरिका के बड़े निवेशक भारत में निवेश के लिए उत्साही नजरों से देख रहे हैं।
जेटली ने कहा कि अब निवेशक भारत को अधिक उत्साह की नजरों से देख रहे हैं। भूमि, बीमा, कोयला और खनन से संबंधित चार महत्वपूर्ण अध्यादेश सुधारों की दिशा में भारत के दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित करता है। पिछले कुछ साल से भारत की अर्थव्यवस्था को संदेह की नजरों से देखा जाने लगा था। इतना ही नहीं भारत की आर्थिक क्षमता को फ्रेजाइल- फाइव के एक सदस्य के रूप में आंका जाने लगा था।