सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महंगाई 4.28 से ब़़ढकर 5.11 प्रतिशत

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Thu, 12 Feb 2015 08:28 PM (IST)Updated: Thu, 12 Feb 2015 08:46 PM (IST)

जनवरी में खुदरा कीमतों के हिसाब से महंगाई ([सीपीआई)] ब़़ढने की दर 5.11 फीसदी हो गई। दिसंबर, 2014 में इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जनवरी में खुदरा कीमतों के हिसाब से महंगाई ([सीपीआई)] ब़़ढने की दर 5.11 फीसदी हो गई। दिसंबर, 2014 में इस किस्म की महंगाई 4.28 प्रतिशत की दर से ब़़ढी थी। गौर करने वाली बात है कि महंगाई के ताजा आंक़़डे नए आधार वषर्ष के हिसाब से हैं।

अब इसकी गणना 2010 की जगह 2012 को आधार वषर्ष मानकर हो रही है। इसी वजह से देश की आर्थिक विकास दर ब़़ढी हुई आई थी। बहरहाल, जनवरी में खाने--पीने की चीजें 6.13 फीसदी के हिसाब से महंगी हुई। इस दौरान ग्रामीण इलाकों की महंगाई दर दिसंबर के 4.16 फीसदी से ब़़ढकर 5.25 फीसदी हो गई। पिछले माह शहरी इलाकों में महंगाई दर 4.96 फीसदी रही, जबकि दिसंबर में यह दर 4.50 फीसदी थी।

सब्जियों के दाम 9 फीसदी ब़़ढे जनवरी में सब्जियों की महंगाई दर 0.58 फीसदी से ब़़ढकर 9 फीसदी हो गई। पिछले माह कोर महंगाई दर 3.9 फीसदी पर आ गई, जो दिसंबर में 5.2 फीसदी थी।

कप़़डों की महंगाई दर घटी जनवरी में कप़़डों और फुटवियर की महंगाई दर 6.15 फीसदी रह गई, जबकि दिसंबर में इन चीजों की महंगाई 6.51 प्रतिशत के हिसाब से ब़़ढी थी। पिछले माह ईधन और बिजली की महंगाई 3.74 फीसदी के हिसाब से ब़़ढी, जबकि दिसंबर इनकी महंगाई दर 3.41 फीसदी रही थी।