विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विश्व मैंगो डे

By Edited By:
Published: Sat, 07 Jul 2012 11:32 AM (IST)

लखनऊ। राजा मलिहाबादी आम को विश्व स्तर पर मिली ख्याति के चलते अब हर सात जुलाई को विश्व मैंगो डे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। राजा मलिहाबादी आम को विश्व स्तर पर मिली ख्याति के चलते अब हर सात जुलाई को विश्व मैंगो डे मनाया जाएगा। यानी इस दिन अपने परिचितों को आम देकर उसे बढ़ावा दें। शनिवार को राधे कृष्णा ग्रुप ऑफ कंपनीज विश्व मैंगो डे को धूमधाम से मनाएगा। शुक्रवार को यहां पत्रकार वार्ता में कंपनी के अध्यक्ष अजीत कुमार गुप्ता, पद्मश्री कलीम उल्लाह खान, आल इंडिया मैंगो ग्रोअर एसोसिएशन के अध्यक्ष इंशराम अली और मलिहाबाद मैंगो ग्रोअर एसोसिएशन के अध्यक्ष निरोज हसन खान ने विश्व मैंगो डे से जुड़ी जानकारी दी। अजीत गुप्ता ने बताया कि पिछले दिनों चौदह देशों के प्रतिनिधियों ने मलिहाबाद में शिरकत की थी। तब तय हुआ था कि जून व जुलाई में विश्व मैंगो टूरिज्म मनाते हुए विदेशी पर्यटकों को मलिहाबाद की तरफ आकर्षित किया जाए। अगले साल से जून-जुलाई में विदेशी पर्यटकों को मलिहाबाद की तरफ लाने का प्रयास होगा। यहां वह बागों के आसपास रहकर आम की फसल का तो आनंद लेंगे, वहीं चूल्हे में बनी रोटी के साथ अन्य पकवान का आनंद लेंगे। उन्होंने बताया कि मलिहाबाद के आम को देश के किसी कोने में भेजने की व्यवस्था की गई है। एक दर्जन आम का पैक 1500 रुपये में है। पद्मश्री कलीम उल्लाह खान ने बताया कि कुदरती चीज आम के पौधे को न मिलने से फसल बर्बाद हो रही है, फिर भी आम की नई प्रजाति को बढ़ावा दिया जा रहा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर