विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पौधे रहेंगे हरे-भरे

By Babita kashyapEdited By:
Published: Tue, 29 Sep 2015 04:31 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2015 04:34 PM (IST)

हरियाली हम सभी का मन मोह लेती है। पेड़-पौधे केवल देखने में ही सुंदर नहीं लगते हैं, बल्कि ये हमारे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हरियाली हम सभी का मन मोह लेती है। पेड़-पौधे केवल देखने में ही सुंदर नहीं लगते हैं, बल्कि ये हमारे मन को सुकून पहुंचाते हैं। इसलिए घर में अपनी सुविधानुसार पौधे लगाएं और उनकी हरियाली का लुत्फ उठाएं।

- गमलों में लगे पौधों की समय-समय पर काट-छांट करती रहें। साथ ही निराई-गुड़ाई करें। पीली पड़ गई पत्तियों या सूखी टहनियों को भी साफ करती रहें। इससे पौधों को अच्छी तरह बढऩे में मदद मिलती है।

- बड़े और पतले पौधों को सहारे की जरूरत होती है अन्यथा वे टूट सकते हैं। इसलिए पौधों को सीधा रखने के लिए लकड़ी, बांस या लोहे के पाइप आदि की मदद ले सकती हैं।

- पौधों में पानी डालने के लिए फव्वारे का प्रयोग करें। इससे पत्तियों और टहनियों की धूल भी साफ हो जाती है। पौधों को पानी देने के लिए सुबह और शाम का समय सबसे अच्छा रहता है। कभी भी दोपहर में अर्थात धूप के दौरान पानी न डालें।

- जो पौधे धूप में अच्छी तरह बढ़ते हैं, उन्हें धूप वाली जगह रखें। बाकी पौधों के लिए ध्यान रखें कि उन पर सीधी धूप न पड़े, लेकिन उन्हें खुली हवा और रोशनी जरूर मिलती रहे।

- कमरे के अंदर रखे जाने वाले पौधों को भी समय-समय पर खुली जगह में रखें, ताकि उन्हें बाहर की हवा मिल सके। इससे उनमें किसी प्रकार की खराबी नहीं आ पाती है।

- पौधों को पोषण देने के लिए उनमें आवश्यकतानुसार खाद, जिंक, नीम खली, बोनमील आदि डालती रहें। इससे पौधों की बढ़त अच्छी तरह होती है।

- कोशिश करें कि पौधों को हमेशा मिट्टी के गमलों में लगाएं। इससे पौधों को भी सांस लेने में आसानी रहती है।

निहारिका