विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महालक्ष्मी मंदिर में साड़ी पहनकर जाने की सलाह से भड़कीं तृप्ति

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Wed, 13 Apr 2016 12:13 AM (IST)Updated: Wed, 13 Apr 2016 02:28 AM (IST)

भूमाता रणरागिनी ब्रिगेड की नेता तृप्ति देसाई ने आरोप लगाया है कि बुधवार को कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर में जाने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पुणे। भूमाता रणरागिनी ब्रिगेड की नेता तृप्ति देसाई ने आरोप लगाया है कि बुधवार को कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर में जाने के लिए उन्हें पुलिस ने साड़ी पहनकर जाने को कहा है। तृप्ति ने उक्त पुलिस अधिकारी से फोन पर हुई इस बातचीत की रिकॉर्डिग भी सुनवाई।

इस पुलिस अधिकारी की पहचान कोल्हापुर के राजवाड़ा पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर अनिल देशमुख के तौर पर हुई है। तृप्ति ने बताया कि उन्होंने कह दिया है कि वह शार्ट स्कर्ट या जींस पहनकर नहीं जा रही हैं।

सलवार कमीज आरामदायक भारतीय परिधान है। वह साड़ी नहीं पहनेंगी। जबकि पुलिस अधिकारी का कहना था कि अगर वह साड़ी पहनेंगी तो लोगों की भावनाएं आहत नहीं होंगी और पुलिस को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहूलियत होगी।