विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शोभा डे शिवसेना के निशाने पर

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Fri, 10 Apr 2015 03:15 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 10 Apr 2015 03:19 AM (GMT+05:30)

महाराष्ट्र के मल्टीप्लेक्सेस में प्राइम टाइम के दौरान मराठी फिल्मों को दिखाने के आदेश का विरोध करने वाली लेखिका शोभा डे शिवसेना के निशाने पर आ गई हैं।

News Article Hero Image

पुणे। महाराष्ट्र के मल्टीप्लेक्सेस में प्राइम टाइम के दौरान मराठी फिल्मों को दिखाने के आदेश का विरोध करने वाली लेखिका शोभा डे शिवसेना के निशाने पर आ गई हैं। शिवसैनिक गुरुवार को वड़ा पाव और दही मिसल लेकर शोभा डे के घर के बाहर पहुंच गए।

शिवसैनिकों ने कहा कि वे चाहते हैं कि शोभा डे वड़ा पाव खाएं। पुलिस ने डे के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे कुछ शिवसैनिकों को हिरासत में भी लिया है। इस बीच, शोभा डे ने कहा है कि वे शिवसैनिकों द्वारा लाए गए वड़ा पाव को चखना चाहेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे डरी नहीं हैं और पुलिस पर उन्हें पूरा भरोसा है।

महाराष्ट्र सरकार ने मल्टीप्लेक्सेस में मराठी फिल्में दिखाए जाने के अपने पुराने आदेश में गुरुवार शाम संशोधन किया। अब मल्टीप्लेक्स में मराठी फिल्म दिखाए जाने की समयसीमा को दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक कर दिया गया है। इस टाइम पीरियड में कम से कम एक मराठी फिल्म दिखानी होगी।

बता दें कि बुधवार को जारी आदेश में मल्टीप्लेक्स ओनर्स से कहा गया था कि वे शाम 6 बजे से रात 9 बजे के बीच मराठी फिल्में दिखाएं। संशोधित आदेश का शोभा डे ने भी स्वागत किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।