विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मशहूर परफ्यूम एक्सपर्ट मोनिका का निर्वस्त्र शव घर से बरामद, रेप की आशंका

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Sat, 08 Oct 2016 04:46 AM (IST)Updated: Sat, 08 Oct 2016 09:30 AM (IST)

गोवा में एक नामचीन और परफ्यूम विशेषज्ञ महिला का शव उनके घर में निर्वस्त्र अवस्था में पाया गया। पुलिस को संदेह है कि दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या की गई।

News Article Hero Image

पुणे। गोवा में एक नामचीन और परफ्यूम विशेषज्ञ महिला का शव उनके घर में निर्वस्त्र अवस्था में पाया गया। पुलिस को संदेह है कि दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या की गई। पुलिस के अनुसार, परफ्यूम विशेषज्ञ 39 वर्षीय मोनिका घुर्दे पणजी से दस किमी दूर संगोलदा गांव में तीन कमरे के फ्लैट में किराए पर रहती थीं।

वह तीन महीने पहले पास के पोर्वोरिम से यहां शिफ्ट हुई थीं। पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कहा कि हमें गुरुवार देर रात घटना की सूचना मिली। हमने उनके शव को निर्वस्त्र अवस्था में पाया। उनके हाथ और पैर को बेड से बांधा गया था। घर में चोरी भी हुई है लेकिन हम यह नहीं बता सकते कि फ्लैट से कितना सामान चुराया गया।

वह यहां अकेले ही रहती थीं। इमारत के वॉचमैन से पूछताछ की गई लेकिन उससे मोनिका के फ्लैट में किसी के घुसने की जानकारी नहीं मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुष्कर्म किए जाने का संदेह है और उनके गले पर निशान मिले हैं। इससे लगता है कि उनकी गला घोंटकर हत्या की गई थी।

पढ़ें- रास्ते में किया शादी के लिए प्रपोज नहीं माना तो दी जान से मारने की धमकी