विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली जीत से उत्साहित आप महाराष्ट्र में लड़ेगी स्थानीय निकाय चुनाव

By Edited By:
Published: Thu, 12 Feb 2015 03:31 AM (IST)Updated: Thu, 12 Feb 2015 02:42 AM (IST)

पुणे। दिल्ली चुनावों में शानदार जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी अब महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावो

News Article Hero Image

पुणे। दिल्ली चुनावों में शानदार जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी अब महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों भी भाग्य आजमाने जा रही है। आप के महाराष्ट्र संयोजक सुभाष वारे के मुताबिक पार्टी पूरे दमखम से निकाय चुनाव लड़ेगी। चुनावों के मद्देनजर पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने का काम शुरू कर दिया है।

पुणे, पिंपरी-चिंचवड, मुंबई मनपा चुनाव को ध्यान में रखकर आप कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं। वारे ने कहा कि दिल्ली के नतीजे ऐतिहासिक है। महाराष्ट्र में 2017 में स्थानीय निकाय चुनाव होने वाले है। इसके लिए चार सूत्री स्वराज्य अभियान चलाया जाएगा। पार्टी द्वारा मुंबई में चलाई जा रही भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पूरे महाराष्ट्र में चलाने का निर्णय किया है। दिल्ली के स्वराज्य कानून की तर्ज पर महाराष्ट्र के नागरिक हर योजना का ऑडिट कर सकेंगे। इसके लिए नगर राज कानून, नागरिक सशक्तीकरण केंद्र और दिल्ली डायलॉग का कार्यक्रम मुंबई और पुणे में चलाया जाएगा।

कांग्रेस, एनसीपी और एमएनएस के समर्थकों की गिरती संख्या को देखकर आप महाराष्ट्र में भी अरविंद केजरीवाल मॉडल आजमा कर बड़ा समर्थन हासिल करने का प्रयास करेगी। दिल्ली में आप की जीत पर सुभाष वारे ने कहा कि चुनावों के लिए महाराष्ट्र ने 15 करोड़ की निधि जमा कर भेजी थी। साथ ही पुणे के 300 कार्यकर्ता दिल्ली चुनावों के दौरान सक्रिय रूप से शामिल हुए थे। उन्होंने दस से बारह दिनों तक पार्टी का प्रचार किया।