विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई कांग्रेस दफ्तर पर मनसे का हमला

By Babita KashyapEdited By:
Published: Sat, 02 Dec 2017 11:59 AM (IST)

मनसे 29 सितंबर को एलफिंस्टन रोड रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद से मुंबई में फेरीवालों को हटाने पर जोर दे रही है।

मुंबई कांग्रेस दफ्तर पर मनसे का हमला
मुंबई कांग्रेस दफ्तर पर मनसे का हमला

मुंबई, राज्य ब्यूरो। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के दो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार सुबह 11.30 बजे आजाद मैदान स्थित मुंबई कांग्रेस के क्षेत्रीय कार्यालय में तोडफ़ोड़ की। पेवर ब्लॉक ईंटों के साथ पहुंचे हमलावरों ने कांग्रेस दफ्तर में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम के केबिन में लगा कांच तोड़ डाला।  महासचिव के केबिन समेत कुछ और जगहों पर भी तोडफ़ोड़ की। घटना के बाद मनसे नेता संदीप देशपांडे ने ट्वीट किया, संजय निरुपम के कार्यालय पर मनसे का सर्जिकल स्ट्राइक। ईंट का जवाब पत्थर से मिलेगा। 

 

ज्ञात हो, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम के फेरीवालों का साथ देने से मनसे कार्यकर्ता नाराज थे। वहीं, संजय निरुपम ने इसे कायराना हरकत करार देते हुए कहा, मुंबई कांग्रेस कार्यालय से सिर्फ 25 मीटर की दूरी पर आजाद मैदान पुलिस थाना होते हुए भी हमला हुआ है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस उचित कार्रवाई करें। अन्यथा कांग्रेस की तरफ से जैसे को तैसा जवाब दिया जाएगा।

 

मनसे 29 सितंबर को एलफिंस्टन रोड रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद से मुंबई में फेरीवालों को हटाने पर जोर दे रही है। ठाणे स्टेशन सहित कई स्थानों पर उसके कार्यकर्ता फेरीवालों का सामान फेंककर उन्हें भगा चुके हैं। कुछ दिनों पहले मालाड क्षेत्र में फेरीवालों ने एकजुट होकर मनसे कार्यकर्ताओं को पीटा था। उसके बाद कुछ और स्थानों पर भी मनसे को फेरीवालों की एकजुटता के सामने मुंह की खानी पड़ी है। चूंकि संजय निरुपम फेरीवालों के समर्थन में बयान देते आ रहे हैं। इससे चिढ़कर मनसे ने उनके कार्यालय पर ही तोडफ़ोड़ कर डाली। आजाद मैदान पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक वसंत वाखरे के अनुसार कांग्रेस कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दोषियों पर शीघ्र उचित कार्रवाई होगी। 

 

यह भी पढ़ें: चुनाव' अध्यक्ष का, भिड़े दो कांग्रेसी भाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।