Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस ने किया वीर सावरकर का अपमान, मांगे माफी : आशीष शेलार

    By Bhupendra SinghEdited By:
    Updated: Tue, 29 Mar 2016 04:42 AM (IST)

    भाजपा ने सावरकर का अपमान करने का आरोप लगाया है। शिवाजी पार्क स्थिति सावरकर स्मारक के पास मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरोध में आंदोलन किया। यहां पर शेलार ने कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की।

    Hero Image

    मुंबईकांग्रेस की तरफ से स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा आक्रामक हो गई है। भाजपा ने सावरकर का अपमान करने का आरोप लगाया है। शिवाजी पार्क स्थिति सावरकर स्मारक के पास मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरोध में आंदोलन किया। यहां पर शेलार ने कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस माफी नहीं मांगती है तो भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस विधायकों के कार्यालय के सामने आंदोलन करेंगे। शेलार ने कहा कि सावरकर की देशभक्ति पर आशंका जताने वाली कांग्रेस ने देश की देशप्रेमी जनता का अपमान किया है। इसलिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। क्योंकि कांग्रेस ने न केवल सावरकर जैसे देश भक्त का अपमान किया है बल्कि देश की जनता का अपमान किया है।

    शेलार ने कहा कि कांग्रेस एक तरफ देश विरोधी घोषणाबाजी करने वालों का समर्थन करती है दूसरी ओर सावरकर जैसे देशभक्त का अपमान किया जाता है। यह बात भाजपा सहन नहीं करेंगी। इस आंदोलन में पार्टी के कई विधायक और सांसद भी शामिल हुए।

    भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज करने की मांग
    कांग्रेस पार्टी ने महिला से अश्लील हरकत के आरोप में निलंबित भारतीय जनता युवा मोर्चा के मुंबई शहर अध्यक्ष गणेश पांडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। मुंबई महिला कांग्रेस अध्यक्ष शीतल म्हात्रे ने कहा कि पीड़िता डर के चलते पुलिस से शिकायत नहीं कर रही है।

    लेकिन पुलिस को खुद मामले में आगे बढ़कर कार्रवाई करनी चाहिए। म्हात्रे ने कहा कि अगर पांडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की जाती तो कांग्रेस आंदोलन करेंगी।
    पांडे पर अपनी ही पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता ने अश्लील हरकत का आरोप है।


    पांडे के खिलाफ हाे कानूनी कार्रवाई
    महिला ने आशीष शेलार को खत लिखकर मामले की जानकारी दी। इसके बाद पांडे को पार्टी ने निलंबित कर दिया गया। लेकिन कांग्रेस इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। म्हात्रे का दावा है कि पीड़िता पर सरकार और भाजपा नेताओं का भारी दबाव है। इसलिए डर के चलते वह मामले की शिकायत पुलिस से नहीं कर रही है। .

    इसलिए राज्य महिला आयोग और पुलिस को आगे आना चाहिए और पांडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। म्हात्रे ने कहा कि वे इस बारे में महिला आयोग और मुंबई पुलिस को खत लिख कर पांडे के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पांडे के खिलाफ एफआईआर नहीं दर्ज की गई तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी।