विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra: सिद्धि विनायक मंदिर में भक्त ने चढ़ाया 14 करोड़ का चढ़ावा, पहचान गुप्त

By Babita kashyapEdited By:
Published: Tue, 21 Jan 2020 08:27 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2020 08:57 AM (IST)

Siddhivinayak Temple मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर में दिल्ली के एक भक्त ने 14 करोड़ मूल्य का 35 किलो सोना दान में दिया है।

Maharashtra: सिद्धि विनायक मंदिर में भक्त ने चढ़ाया 14 करोड़ का चढ़ावा, पहचान गुप्त
Maharashtra: सिद्धि विनायक मंदिर में भक्त ने चढ़ाया 14 करोड़ का चढ़ावा, पहचान गुप्त

मुंबई, एएनआइ। भगवान गणेश के सबसे चर्चित मंदिरों में से एक मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर में दिल्ली के एक भक्त ने 35 किलो सोना चढ़ाया है। इस सोने की कीमत 14 करोड़ रुपये आंकी गयी है। मंदिर में ये चढ़ावा उस समय चढ़ाया गया था जब भगवान की प्रतिमा पर सिंदूर लेपन किया जा रहा था और मंदिर के पट बंद थे। करोड़ों का सोना चढ़ाने वाले इस भक्त की पहचान गुप्त रखी है। मिली जानकारी के अनुसार इस सोने का उपयोग मंदिर की छत पर लगे गुंबद और दरवाजों पर किया गया है।  

भक्त द्वारा दिये गये इस चढ़ावे से मंदिर की आय में अच्छा खासा इजाफा हुआ है। आय का ये आंकड़ा लगभग 101 करोड़ तक पहुंच गया है। मिली जानकारी के अनुसार सिद्धि विनायक मंदिर में पहली बार किसी भक्त ने इतनी अधिक मात्रा में सोना दान किया है। 

मंदिर के दरवाजों और गुंबदों पर सोने की परत चढ़ाने का ये कार्य 15 जनवरी से 19 जनवरी के बीच किया गया। इस दौरान बाप्पा की मूर्ति पर सिंदूर लेपन किया जा रहा था और मंदिर के पट बंद थे। प्रतिवर्ष इस निर्धारित कार्य के लिए मंदिर  के पट बंद किये जाते हैं। बता दें कि 2017 तक सिद्धि विनायक मंदिर में 320 करोड़ रुपये का दान मिला था जिसका प्रयोग सामाजिक कार्यो के लिए किया गया था। अब बढ़कर ये दान राशि 410 करोड़ रुपये हो गयी है। मंदिर में आये इस फंड से जरूरतमंद लोगों की मदद की जाती है। अब तक इस धन राशि से 20 हजार लोगों की मदद की जा चुकी है। 

गौरतलब है कि मुंबई के आराध्य देव कहे जाने वाले सिद्धिविनायक के दर्शनों के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं और अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर बाप्पा के भक्त बड़ी श्रद्धा और भाव के साथ चढ़ावा चढ़ाते हैं। 

मुंबई नाइट लाइफ योजना पर बोले अनिल देशमुख, पहले कैबिनेट में होगी चर्चा