विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संयुक्त महाराष्ट्र के शहीदों का इतिहास पढ़ेंगे छात्र: शिक्षा मंत्री

By Edited By:
Published: Tue, 10 Feb 2015 05:51 AM (IST)Updated: Tue, 10 Feb 2015 02:28 AM (IST)

मुंबई। संयुक्त महाराष्ट्र की लड़ाई में बलिदान देने वालों का इतिहास अब स्कूली विद्यार्थियों को पढ़ाया

News Article Hero Image

मुंबई। संयुक्त महाराष्ट्र की लड़ाई में बलिदान देने वालों का इतिहास अब स्कूली विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा। रविवार को यह घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने की। वे संयुक्त महाराष्ट्र की लड़ाई के शहीदाें की याद में बनाए जाने वाले थीमपार्क के भूमिपूजन कार्यक्रम में बोल रहे थे। तावड़े ने कहा कि आज के पाठ्यक्रम में संयुक्त महाराष्ट्र के लिए बलिदान देने वालाें का इतिहास कहीं पर भी नजर नहीं आता।

इसलिए राज्य सरकार जल्द ही एचएससी बोर्ड (कक्षा 10 वीं तक) में ऐसे 105 शहीदों के बलिदान और संयुक्त महाराष्ट्र की लड़ाई के पूरे इतिहास को पाठ्यक्रम में शामिल करेगी। इससे आने वाली पीढ़ी को बेलगांव, कारवार और निपाणी के साथ-साथ संयुक्त महाराष्ट्र के इतिहास को पढ़ने का मौका मिलेगा। साथ ही विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार संयुक्त महाराष्ट्र की लड़ाई के इतिहास को एचएससी बोर्ड के अलावा सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड में शामिल करने का प्रयास कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।