विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गर्मी में ताजगी चाहिये तो ऐसे बनाये जलजीरा ड्रिंक

By Edited By:
Published: Thu, 13 Apr 2017 10:15 AM (IST)Updated: Fri, 16 Jun 2017 06:23 PM (IST)

गर्मी में ताजगी चाहिये तो ऐसे बनाये जलजीरा ड्रिंक

गर्मी में ताजगी चाहिये तो ऐसे बनाये जलजीरा ड्रिंक
गर्मी में ताजगी चाहिये तो ऐसे बनाये जलजीरा ड्रिंक

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

पोदीना के पत्ते - आधा कप
धनिये के पत्ते - आधा कप
नीबू - 2 मीडियम आकार के
रायते वाली बूंदी - आधा कप
अदरक - 1/2 -1 इंच टुकाड़ा
हींग - 1 पिंच
काली मिर्च - 3/4 छोटी चम्मच
भुना जीरा - 2 छोटी चम्मच
काला नमक - 1 छोटी चम्मच
सादा नमक - आधा छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि :

सबसे पहले पुदीना और धनिया को पानी से अच्छे से साफ करके सुखा लीजिए। अदरक को भी छील कर धो कर रख लीजिए। थोड़ा पानी डालकर मसालों को पीस कर रख लीजिए। हरा धनिया और पुदीने को जार में डाल दीजिये इसके साथ ही इसमें अदरक के छोटे- छोटे टुकड़े भी काट कर डाल दें। अब इसमें काली मिर्च, भुना जीरा, हींग, काला नमक और सादा नमक डाल दीजिये।

अब पिसे मसाले जार में डाल दें इसके बाद इसमें 4 कप ठंडा पानी मिला दें। नींबू का रस भी इसमें मिला दें। ताजा जलजीरा बनकर तैयार है। तैयार जलजीरे को एक ग्लास में डालें इसके उपर 1-2 छोटे चम्मच बूंदी डाल दें। ठंडा और ताजा जलजीरा पीकर तरोताजा महसूस करें।