विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2011 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेवी है क्रेजी

By Edited By:
Published: Wed, 26 Oct 2011 11:05 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 26 Oct 2011 12:00 AM (GMT+05:30)

अगर आप जोखिमों से खेलने का साहस, क्रियाशील दिमाग और देश भक्ति के लिए कुछ भी करने का जज्बा रखते ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देश की रक्षा हर देश की सेना करती है। देश पूरी तरह महफूज तभी रह सकता है, जब जल, थल और वायु की चौकसी कारगर व सक्षम हो। अगर आप में जोखिमों से खेलने का साहस, क्रियाशील दिमाग और कुछ अलग करने का जज्बा है, तो इन क्षमताओं का प्रयोग आप देश सेवा के लिए कर सकते हैं। इंडियन नेवी से जुडकर आप न केवल अपने देश की महान सेवा करते हैं, बल्कि आत्मसम्मान से भरा एक बेहतर जीवन भी आपके सामने होता है। हाल ही में इंडियन नेवी ने पायलट और ऑब्जर्वर कैडर के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2011 है।

कौन हैं योग्य

आवेदक की उम्र 19 से 23 वर्ष के बीच होना चाहिए। मान्यता प्राप्त संस्थान से गे्रजुएशन में 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं, लेकिन बारहवीं में मैथ्स और फिजिक्स की पढाई जरूरी है। अगर कोई अभ्यर्थी हाल ही में पायलट एप्टीट्यूड टेस्ट में असफल रहा है, तो वे ऑब्जर्वर कैडर में अप्लाई कर सकते हैं। पायलट के लिए पुरुष और ऑब्जर्वर के लिए महिला और पुरुष दोनों योग्य हैं।

किस तरह की परीक्षा

इस सेवा में जाने के लिए आपको एसएसबी टेस्ट से गुजरना पडेगा। इसके अंतर्गत प्रथम स्टेज में आपको इंटेलिजेंट टेस्ट,पिक्चर परसेप्शन एडं डिस्कशन टेस्ट देने होंगे। यदि आप प्रथम स्टेज में सफल होते हैं, तो आपको सेकेंड स्टेज के लिए बुलाया जाएगा। सेकेंड स्टेज में साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्रुप टेस्टिंग और इंटरव्यू आदि देना होगा। पायलट कैडर के अभ्यर्थियों के लिए पायलट एप्टीट्यूड बैटरी टेस्ट और ऑब्जर्वर कैडर के लिए एविएशन मेडिकल एग्जामिनेशन होता है। इसके बाद मेडिकल एग्जामिनेशन होगा, जिसमें आपके फिजिकल स्टैंडर्ड को जांचा जाएगा। यदि आप इसमें भी सफल होते हैं, तो आपको इस सेवा के लिए चुन लिया जाएगा।

ग्रुप स्टडी है बेहतर

इस सेवा में आपको बहुत सारे ग्रुप के साथ रहना पडता है। यदि अकेले रहने की आदत है, तो इस सेवा के लिए आप कतई फिट नहीं बैठेंगे। इसमें ग्रुप स्टडी काफी सहायता पहुंचा सकती है। इन दिनों इसका प्रचलन जोरों पर है। ग्रुप स्टडी से पढाई या तैयारी के दौरान सपोर्ट मिलता है। अगर किसी कारणवश पढाई के प्रति आपकी प्रेरणा में कमी आ जाती है, तो ऐसी स्थिति में गु्रप के अन्य सदस्य आपको मोटिवेट करते हैं। प्रत्येक व्यक्ति के अंदर कुछ न कुछ अतिरिक्त गुण होते हैं। हो सकता है कि आपको आपके दोस्तों से कुछ ऐसे आइडियाज मिल जाएं, जिनके बारे में आप सोच भी न पा रहे हों। इतना ही नहीं, गु्रप मेंबर्स से आपको नई स्टडी हैबिट भी मिल सकती है। इस प्रकार की मानसिक तैयारी के साथ यदि आप इंडियन नेवी ज्वाइन करना चाहते हैं, तो आप अपने मिशन में अवश्य सफल हो सकते हैं।

थोडी मेहनत, बेहतर रिजल्ट

यह सेवा अन्य सेवाओं से काफी अलग होती है। इस कारण इसमें अधिक पढाई-लिखाई की अपेक्षा सेंस ऑफ चूमर और शारीरिक फिटनेस पर अधिक जोर होता है। इसमें अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह लिखित परीक्षा नहीं होती है। इस कारण आप थोडी मेहनत से इस सेवा में चुने जा सकते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से आपकी इंटेलिजेंट क्षमता को परखा जाता है। इसके साथ ही विपरीत परिस्थितियों में धैर्य, निर्णय लेने की क्षमता और ग्रुप टेस्टिंग की परख की जाती है। अगर आप इस परीक्षा के योग्य होंगे, तो अवश्य चुने जाएंगे। तो देर किस बात की, जुट जाइए तैयारी में।

विजय झा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।