विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

28 विधायकों से इस्तीफा दिलवा गिरा देंगे सरकारः सालखन मुर्मू

By Sachin MishraEdited By:
Published: Wed, 05 Jul 2017 12:27 PM (IST)Updated: Wed, 05 Jul 2017 02:27 PM (IST)

आदिवासी सेंगेल अभियान के अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा कि 2019 तक सरकार को नहीं ढोया जा सकता।

28 विधायकों से इस्तीफा दिलवा गिरा देंगे सरकारः सालखन मुर्मू
28 विधायकों से इस्तीफा दिलवा गिरा देंगे सरकारः सालखन मुर्मू

जागरण संवाददाता, रांची। आदिवासी सेंगेल अभियान के अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा है कि आदिवासी सेंगेल अभियान सामाजिक महागठबंधन बनाने का काम करेगा। इसमें एसटी, एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों की 85 फीसद आबादी को एकजुट किया जाएगा।

मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए सालखन मुर्मू ने कहा कि 2019 तक सरकार को नहीं ढोया जा सकता। 28 आदिवासी एमएलए के साथ बैठकर व्यवस्था को ठीक करने की बात कही जाएगी। ऐसा नहीं होने से सामूहिक इस्तीफा दिलाकर सरकार गिराने का कार्य होगा।

उन्होंने कहा कि सात जुलाई को वामसेप (बैकवर्ड, माईनोरिटी, इंम्पलाई फेडरेशन) के राष्ट्रीय नेताओं के साथ दिल्ली में बैठक करेंगे। इसके बाद सात सितंबर को रांची में विशाल रैली का आयोजन करेंगे। उन्होंने कहा कि वे सभी को न्याय, सम्मान, सुरक्षा व सुविधा देने के पक्षधर हैं।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सरकार गिराओ- झारखंड बचाओ है। सीएनटी एसपीटी एक्ट पर उन्होंने कहा कि दबाव बनाने पर खतरा कम हुआ है, लेकिन टला नहीं है। भाजपा व आरएसएस के आदिवासी विरोधी षड़यंत्र को आदिवासी जन संगठनों ने अपने आंदोलन और जन दबाव से बेनकाब कर दिया है। आजसू भी जनविरोधी है।

यह भी पढ़ेंः आज और कल इन जिलों में बारिश होने की संभावना

यह भी पढ़ेंः प्रेम विवाह के बाद पति पर लगाया अवैध संबंध का आरोप