प्रेम विवाह के बाद पति पर लगाया अवैध संबंध का आरोप
जमशेदपुर में प्रेम विवाह के बाद महिला ने पति पर अवैध संबंध का आरोप लगाया है।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। कदमा शास्त्रीनगर ब्लाक संख्या चार की एक महिला ने अपने पति दिलीप श्रीवास्तव के खिलाफ कदमा थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया है।
महिला के अनुसार, गोलपहाड़ी मंदिर में 21 जून, 2013 को दोनों ने प्रेम विवाह किया था। पति ने उसे शास्त्रीनगर ब्लाक संख्या चार में किराये के मकान में यह कहकर रखा कि बहन की शादी हो जाने के बाद अपने घर ले जाएगा। इस बीच, रुपये की जरूरत होने पर उसने मायके से एक लाख रुपये भी पति को दिए जिससे उसने बाइक खरीदी और मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान की खोली।
इस बीच, जानकारी मिली कि किसी दूसरी महिला से पति के अवैध संबंध हैं। कुछ दिन बाद वह धनबाद गया। वहां से लौटकर कहा कि किसी दूसरे से शादी कर लो। इस बात की जानकारी ससुराल वालों देने पर उन्होंने भी कोई मदद नहीं की।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।