दारोगा के 3,019 पदों पर बहाली प्रक्रिया शुरू
इन पदों पर नियुक्ति के लिए आवश्यक योग्यता स्नातक की डिग्री है। इसके अलावा अन्य शारीरिकमापदंड पूरा करना अनिवार्य है।
रांची , राज्य ब्यूरो। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने पुलिस अवर निरीक्षकों (दारोगा) के 3,019 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए शनिवार से ऑनलाइन फार्म भरे जाएंगे। कुल पदों में 2,483 पद जिला इकाई के हैं, जबकि 488 विशेष शाखा तथा 48 पद जिला इकाई के अवर निरीक्षक परिचारी (सार्जेंट) के हैं।
इन पदों पर नियुक्ति के लिए आवश्यक योग्यता स्नातक की डिग्री है। इसके अलावा अन्य शारीरिक मापदंड पूरा करना अनिवार्य है। नियुक्ति के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम 26 वर्ष निर्धारित है। अत्यंत पिछड़े वर्ग तथा पिछड़े वर्ग के के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष तथा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए 30 वर्ष है। नियुक्ति के लिए चार चरणों में परीक्षा ली जाएगी। इनमें लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा, शारीरिक जांच तथा चिकित्सीय जांच शामिल हैं। प्रारंभिक परीक्षा अगस्त और सितंबर में होगी जबकि मुख्य परीक्षा नवंबर में होगी। राज्य में पहली बार प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।