विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उफ ये गर्मीः रांची में गर्मी का 51 साल का रिकॉर्ड टूटा

By Sachin MishraEdited By:
Published: Mon, 05 Jun 2017 09:45 AM (IST)Updated: Mon, 05 Jun 2017 02:03 PM (IST)

रांची का अधिकतम पारा 43 डिग्री तो न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

उफ ये गर्मीः रांची में गर्मी का 51 साल का रिकॉर्ड टूटा
उफ ये गर्मीः रांची में गर्मी का 51 साल का रिकॉर्ड टूटा

जेएनएन, रांची। राजधानी रांची में जून माह में गर्मी का 51 साल का रिकार्ड टूट गया। मौसम विभाग के अुनसार, जून 1966 में रांची का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। वहीं, 51 साल बाद रविवार चार जून को रांची का अधिकतम पारा 43 डिग्री तो न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जून माह में रांची में अब तक इतनी गर्मी कभी नहीं पड़ी थी, जितनी रविवार को रही। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग रांची केंद्र की स्थापना से पूर्व भी ऐसी गर्मी रांची में जून माह में नहीं पड़ी थी।

राज्य की बात करें तो सबसे अधिक झुलसा देनेवाली गर्मी पलामू प्रमंडल में रही। यहां के गढ़वा जिले में सबसे अधिक तापमान 46.5 डिग्री तो पलामू में 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह धनबाद में 44.3 तो बोकारो के बेरमो और संताल परगना प्रमंडल में देवघर का पारा भी 44 डिग्री पहुंच गया है। सरायकेला व चाईबासा में भी पारा 44 के आसपास रहा यानी 43.5। पूरे राज्य में अभी भीषण गर्मी पड़ रही है।

कोई ऐसा जिला नहीं बचा है, जहां पारा 40 के आसपास नहीं है। कोडरमा, चतरा, दुमका व गिरिडीह में तो पारा रांची के समान रहा यानी 43 डिग्री सेल्सियस तो जमशेदपुर में भी 43 के करीब यानी 42.8 डिग्री सेल्सियस। राज्यभर में चिलचिलाती धूप व गर्म हवा के झोंकों से जनजीवन बेहाल रहा।

रांची में एक दिन में पारा में तीन डिग्री उछाल
राजधानी रांची में शनिवार को अधिकतम तापमान जहां 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वहीं ठीक अगले दिन यानी रविवार को 43 डिग्री। एक दिन में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री के उछाल के कारण गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा।

आज और कल बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग रांची केंद्र का पूर्वानुमान है कि पांच जून को झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। परंतु गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। हालांकि छह जून को पूरे झारखंड में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

स्थान अधिकतम तापमान
गढ़वा 46.5
डालटनगंज 45.9
धनबाद 44.3
देवघर 44.0
बेरमो (बोकारो) 44.0
चाईबासा 43.5
सरायकेला 43.4
रांची 43.0
कोडरमा 43.0
चतरा 43.0
गिरिडीह 43.0
दुमका 43.0
जमशेदपुर 42.8
लोहरदगा 41.0
पाकुड़ 40.0
जामताड़ा 40.0
गोड्डा 40.0

जून में 10 वर्षो का रांची का तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2016 40.6 22.5
2015 41 21.7
2014 40.7 22.1
2013 35 21.5
2012 42.2 22
2011 38 21.4
2010 42.2 23
2009 41.3 21.3
2008 37 19.4
2007 40.6 21.1
---

यह भी पढ़ेंः शादी का झांसा देकर हवलदार की साली का किया यौन शोषण

यह भी पढ़ेंः जिंदगी के जज्बे से हार गई मौत, ऐसे दी कैंसर को मात