विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड में जमीन की लड़ाई में कूदेंगे राहुल गांधी

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Thu, 27 Oct 2016 06:10 AM (IST)Updated: Thu, 27 Oct 2016 06:17 AM (IST)

सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन प्रस्ताव के खिलाफ कांग्रेस बड़ा आंदोलन खड़ा करने की रणनीति पर काम कर रही है।

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, रांची। सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन प्रस्ताव के खिलाफ कांग्रेस बड़ा आंदोलन खड़ा करने की रणनीति पर काम कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत ने बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्हें राज्य के ताजा राजनीतिक हालात से अवगत कराया। सुखदेव भगत ने राहुल गांधी को बताया कि राज्य सरकार सीएनटी और एसपीटी कानून में संशोधन करना चाहती है। जिसका विरोध आदिवासी समाज कर रहा है। इस वजह से खूंटी में गोलीकांड भी हुआ है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। आदिवासी बगैर किसी राजनीतिक नेतृत्व के आंदोलन कर रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने हजारीबाग के बड़कागांव और रामगढ़ के गोला गोलीकांड की जानकारी भी राहुल गांधी को दी। प्रदेश नेतृत्व ने उनसे आंदोलन को दिशा देने का अनुरोध किया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद को इस मामले पर रणनीति बनाने और झारखंड दौरा तय करने को कहा है।

माना जा रहा है कि त्योहार के बाद वे यहां आएंगे। इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने राहुल से मुलाकात की। नेताओं ने जिम्मेदारी देने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, महासचिव राजेश ठाकुर, शमशेर आलम, सर्यूकांत शुक्ला आदि से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने फीडबैक लिया और उन्हें संगठन के हित में काम करने की नसीहत दी। प्रदेश अध्यक्ष ने गांव- गांव, पांव-पांव कार्यक्रम सहित अन्य गतिविधियों के बारे में बताया और दावा किया कि उनकी सक्रियता के कारण कांग्रेस को दो विधानसभा उपचुनाव में जीत मिली है।

पहली बार धौनी के घर में हारी टीम इंडिया, सीरीज़ 2-2 से बराबर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।