यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सीआरपीएफ में योगदान से पहले युवक की हत्या
प्रवीण का अभी हाल ही में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन में बहाली के लिए चयन हुआ था।

सिमडेगा। पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआइ) के उग्रवादियों ने झारखंड में कोलेबिरा क्षेत्र के टूटीकेल नावाटोली में गुरुवार देर रात सेवानिवृत्त सैनिक यारा कंडुलना के पुत्र प्रवीण कंडुलना (23)की गोली मारकर हत्या कर दी।
प्रवीण का अभी हाल ही में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन में बहाली के लिए चयन हुआ था। परिवारवाले खुश थे कि उनका बेटा सीआरपीएफ में नौकरी करेगा, लेकिन इससे पहले ही उग्रवादियों ने उसकी हत्या कर दी। इससे घर में कोहराम मच गया।
