यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
महेंद्र सिंह धौनी और बाइचुंग खिलाड़ियों को करेंगे प्रोत्साहित
महेंद्र सिंह धौनी व बाइचुंग भुटिया खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे।

जासं, रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी व भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भुटिया झारखंड के युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे। शनिवार को पूर्व खेलमंत्री सुदेश महतो की अध्यक्षता में झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर सोसाइटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बैठक में खेल से युवाओं को जोड़ने के लिए कई कार्यक्रम तय किए गए। स्वामी विवेकानंद की जयंती को यूथ दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में झारखंड स्टेट इंटर ब्लाक फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन सिल्ली में छह से आठ अक्टूबर तक कराने का निर्णय लिया गया।
झारखंड स्टेट इंटर ब्लाक हॉकी, वालीबॉल, कबड्डी का आयोजन जल्द ही रांची में किया जाएगा। इन टूर्नामेंटों में महेंद्र सिंह धौनी व बाइचुंग भूटिया खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे। इसके अलावा हॉकी व वालीबॉल का अकादमी खोलने की बात कही गई।
