Move to Jagran APP

Jharkhand Weather : क्‍या झारखंड में आसमान से छटेंगे काले बादल और सूरज फिर दिखाएगा तेवर? पढ़ें IMD का लेटेस्‍ट अपडेट

Jharkhand Weather Update रांची समेत झारखंड के कई हिस्‍सों में आज व कल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और इसके बाद तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। आगामी तीन-चार दिनों में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना जताई गई है। हालांकि मंगलवार व बुधवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

By Rajesh Pathak Edited By: Arijita Sen Published: Tue, 14 May 2024 07:19 AM (IST)Updated: Tue, 14 May 2024 07:19 AM (IST)
झारखंड में आने वाले दिनों में कुछ ऐसा रहेगा मौसम का हाल

जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather Forecast : मौसम पूर्वानुमान के तहत मंगलवार व बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि 16 से 19 मई तक आसमान साफ व मौसम शुष्क रहेगा। आगामी तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है।

आज व कल हल्‍की बारिश की है संभावना

एयरपोर्ट रोड स्थित मौसम केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि पूर्वी झारखंड व आसपास के क्षेत्रों में समुद्रतल से ऊपर 1.5 किलोमीटर क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर है। इस कारण मंगलवार व बुधवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

साथ ही गरज के साथ 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है। बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि 16 से 18 मई तक आसमान साफ व मौसम शुष्क रहेगा। 19 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।

कुछ ऐसा रहेगा आने वाले दिनों में तापमान

बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान डालटनगंज में 39.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान चाईबासा में 23.0 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया।

मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार व शनिवार को अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

रांची का अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम 23.5 डिसे दर्ज

सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 35.0 व न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता की मात्रा सुबह में 74 व शाम में 66 प्रतिशत दर्ज की गई।

इसी प्रकार डालटनगंज का अधिकतम तापमान 39.6 व न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता की मात्रा सुबह में 61 व शाम में 46 प्रतिशत दर्ज की गई।

जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 36.3 व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता की मात्रा सुबह में 66 व शाम में 70 प्रतिशत दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें:

Lok Sabha Election 2024: गुमला में वोट देने पहुंचा बांग्लादेशी घुसपैठिया, पूछताछ होने पर फरार

CM हिमंत 15 मई को आ रहे झारखंड, BJP प्रत्याशियों के लिए करेंगे धुआंधार प्रचार; तैयारियां तेज


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.