विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड में 10वीं के छात्रों को मुफ्त एलइडी स्टडी सोलर लैंप

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Wed, 29 Mar 2017 06:12 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 29 Mar 2017 06:20 AM (GMT+05:30)

सरकारी स्कूलों के 10वीं कक्षा के छात्रों को पढ़ाई में सहूलियत के लिए सरकार मुफ्त एलइडी स्टडी सोलर लैंप देगी।

झारखंड में 10वीं के छात्रों को मुफ्त एलइडी स्टडी सोलर लैंप
झारखंड में 10वीं के छात्रों को मुफ्त एलइडी स्टडी सोलर लैंप

राज्य ब्यूरो, रांची। सरकारी स्कूलों के 10वीं कक्षा के छात्रों को पढ़ाई में सहूलियत के लिए सरकार मुफ्त एलइडी स्टडी सोलर लैंप देगी। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इसकी मंजूरी दी गई। इसके अलावा 20 अन्य योजनाओं पर भी मुहर लगी। कैबिनेट सचिव सुरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि लैंप के एवज में ऊर्जा विभाग को 32 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

झारखंड में अब बिना आधार के राशन नहीं

उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए समाज कल्याण विभाग ने ग्रामीण विकास विभाग को 100 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए हैं। वहीं अनुसूचित क्षेत्र में हाट बाजार लगाने के लिए ग्राम सभा को अधिकार दिए जाने संबंधी प्रस्ताव को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
बढ़ी मोबाइल को वैट मुक्त करने की अवधि
कैशलेस योजना को बढ़ावा देने के लिए वाणिज्यकर के प्रस्ताव पर 5000 रुपये तक के मोबाइल और पीओएस मशीन पर वैट मुक्त करने की अवधि अब 30 जून 2017 तक कर दी गई है। वहीं आइपीआरडी के प्रस्ताव पर सखी मंडलों के बीच एक लाख मोबाइल का वितरण करने के लिए 30 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।