विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब राजनीति करेंगे पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती

By Sachin MishraEdited By:
Published: Mon, 03 Jul 2017 09:22 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 03 Jul 2017 02:10 PM (GMT+05:30)

सुखदेव भगत और आलमगीर आलम ने सजल चक्रवर्ती को पार्टी में शामिल करने की अनुशंसा की थी

अब राजनीति करेंगे पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती
अब राजनीति करेंगे पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती

जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती अब राजनीति में सक्रिय होंगे। दो वर्ष पहले वे भारतीय प्रशासनिक सेवा से रिटायर हुए हैं। सक्रिय राजनीति में उनके शामिल होने की बातें लंबे अरसे से चल रही थीं। यह भी कयास लगाया जा रहा था कि वे झामुमो में शामिल होंगे, लेकिन तमाम अटकलों पर रविवार को विराम लग गया।

सक्रिय राजनीति के लिए उन्होंने कांग्रेस को चुना है। कुछ माह पूर्व उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने की अर्जी दी थी। इस पर कांग्रेस आलाकमान ने अपनी सहमति दे दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने सजल चक्रवर्ती को पार्टी में शामिल करने की अनुशंसा की थी। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आलोक कुमार दूबे ने इसकी पुष्टि की।

रांची में है गहरी पैठ

सजल चक्रवर्ती मूल रूप से रांची के रहने वाले हैं और इनकी यहां गहरी पैठ है। भारतीय प्रशासनिक सेवा में रहने के दौरान भी उन्होंने आम जनता से सीधे संपर्क बनाए रखा। उनका सहज स्वभाव लोगों को खूब भाता है। मुख्य सचिव के पद पर रहते हुए उन्होंने देर रात थानों और अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर खलबली मचा दी थी।

यह भी पढ़ेंः चारा घोटाले में पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती ने किया आत्मसमर्पण

यह भी पढ़ेंः कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी