कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने दो जुलाई को रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

जागरण संवाददाता, रांची। इस वर्ष पहली जुलाई को रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में मानसून कमजोर रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग रांची केंद्र के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी मानसून पिछले 24 घंटों में झारखंड में सामान्य रहा। दक्षिणी-पश्चिमी मानसून झारखंड छोड़ बिहार के कई हिस्सों, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में प्रभावी रहा। रांची में दिन में उमस भरी गर्मी रही। आसमान में बादल छाए रहे। शाम होते ही झमाझम बारिश हुई।
सात मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में 8 मिमी बारिश हुई। अधिकतम 34 और न्यूनतम 26.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मौसम विभाग ने दो जुलाई को रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग के पिछले 10 वर्षों के आंकड़ों के अनुसार जुलाई में जितनी बारिश रांची में होनी चाहिए, वह अब तक नहीं हो पाई है। 2014 में चार जुलाई को रांची में अधिक बारिश हुई थी। तब 63.3 मिमी बारिश हुई थी। इससे पूर्व वर्ष 2007 में छह जुलाई को भी 66 मिमी बारिश हुई और नौ जुलाई 2008 को 66 मिमी बारिश हुई। पिछले वर्ष 2016 में चार जुलाई को 117.7 मिमी मूसलाधार बारिश का रिकॉर्ड जुलाई के प्रथम सप्ताह में ही टूट गया था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।