विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ईद उल फितर की धूम, सीएम रघुवर दास ने दी बधाई

By Sachin MishraEdited By:
Published: Mon, 26 Jun 2017 09:26 AM (IST)Updated: Mon, 26 Jun 2017 04:39 PM (IST)

सीएम रघुवर दास ने ट्वीट कर ईद की बधाई दी है।

ईद उल फितर की धूम, सीएम रघुवर दास ने दी बधाई
ईद उल फितर की धूम, सीएम रघुवर दास ने दी बधाई

जागरण संवाददाता रांची। पूरे प्रदेश में ईद उल फितर की धूम है। सीएम रघुवर दास ने ट्वीट कर ईद की बधाई दी है। रविवार की शाम ईद का चांद नजर आ गया। सोमवार को शहर के ईदगाहों और मस्जिदों में निर्धारित समय में ईद की नमाज अदा की गई।

इसकी आधिकारिक घोषणा दारुल कजा एदारा-ए-शरिया और दारुल कजा इमारत-ए-शरिया ने कर दी है। दोनों ही एदाराओं के उलेमा, मुफ्तियाने केराम और नाजिमों ने बैठक की। इसमें रांची के शहरी क्षेत्र को छोड़कर अन्य इलाकों में चांद दिखने की तस्दीक की गई। इसके बाद ही आधिकारिक घोषणा की गई।

देखें तस्वीरेंः ईद की धूम, हर तरफ जश्न का माहौल

रांची से सटे पिठोरिया में चांद स्पष्ट रूप में दिखा। इसके बाद मस्जिदों में एलान किया गया। इधर शहर के सभी ईदगाह, मस्जिद और खानकाह सज-धज कर तैयार हैं। इस बीच, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य के लागों को ईद पर शुभकामनाएं दी हैं।

उधर, नई दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद की शुभकामनाएं देशवासियों को दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की संस्कृति की विशेषता इसकी विविधता है।