विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रथयात्रा व ईद को लेकर कड़ी चौकसी, चप्पे-चप्पे पर जवान मुस्तैद

By Sachin MishraEdited By:
Published: Sun, 25 Jun 2017 01:57 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jun 2017 04:46 PM (IST)

राजधानी रांची में रथयात्रा व ईद की भीड़भाड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

रथयात्रा व ईद को लेकर कड़ी चौकसी, चप्पे-चप्पे पर जवान मुस्तैद
रथयात्रा व ईद को लेकर कड़ी चौकसी, चप्पे-चप्पे पर जवान मुस्तैद

जागरण संवाददाता, रांची। पिछले एक माह के भीतर सांप्रदायिक तनाव की तीन-तीन घटनाओं को बखूबी संभाल चुकी रांची पुलिस त्योहारों के समय जिले में हर गतिविधियों पर नजर बनाई हुई है। राजधानी में रथ यात्रा व ईद की भीड़भाड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रविवार की सुबह से ही जिले में हर तरफ जवानों की चहलकदमी शुरू हो गई।

संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च और हर तरफ हथियारों से लैस होकर जवान घूमते नजर आए। लोगों से भी एक अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान नहीं दें, धूमधाम से त्योहार मनाएं, फिक्र की भी कोई बात नहीं है। पुलिस मुस्तैद है और हर विषम परिस्थिति से निपटने को तैयार है।

रांची के सीनियर एसपी कुलदीप द्विवेदी के निर्देश पर सुबह 11 बजे से ही जिले में हर तरफ जवानों-अधिकारियों के फ्लैग मार्च निकाला। सभी जगह फ्लैग मार्च का नेतृत्व डीएसपी स्तर के पदाधिकारियों ने किया। सभी डीएसपी अपने-अपने क्षेत्रों में संबंधित थानेदारों के साथ-साथ क्यूआरटी के जवान व रैफ को लेकर फ्लैग मार्च करते दिखे।

2000 से अधिक नव चयनित जवान भी किए गए हैं तैनात
जिले में 2000 से अधिक नव चयनित जवान भी ईद व रथ यात्रा के दौरान विधि-व्यवस्था संभालने के लिए लगाए गए हैं। एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने एक दिन पूर्व ही सभी जवानों को हर विषम परिस्थिति से निपटने के लिए आवश्यक टिप्स दिया था।

इसके बाद से ही जवान अपने-अपने इलाके में संबंधित अधिकारियों के साथ डटे हुए हैं। इनके अलावा आठ कंपनी अतिरिक्त सुरक्षा बल व रैफ की एक कंपनी भी रांची में मुस्तैद है। सभी शहर की नब्ज पर नजर रखे हुए हैं।⁠⁠⁠⁠ 

यह भी पढ़ेंः मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

यह भी पढ़ेंः महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बताने पर जान से मारने की धमकी