विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जनसंवाद में सीएम की सख्तीः डॉक्टर बर्खास्त, डीसी को फटकार

By Sachin MishraEdited By:
Published: Tue, 26 Sep 2017 11:35 AM (IST)Updated: Tue, 26 Sep 2017 04:48 PM (IST)

मुख्यमंत्री ने पीडीएस दुकानों को बंद कर डीबीटी लागू करने का निर्देश दिया है।

जनसंवाद में सीएम की सख्तीः डॉक्टर बर्खास्त, डीसी को फटकार
जनसंवाद में सीएम की सख्तीः डॉक्टर बर्खास्त, डीसी को फटकार

रांची, जेएनएन। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सारे पीडीएस दुकानों को बंद कर डीबीटी लागू करने का निर्देश खाद्य आपूर्ति विभाग को दिया है। जनसंवाद में आज आई शिकायत के बाद सीएम ने यह निर्देश दिया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रौशन खलखो दो महीने से अधिक दिनों से नहीं आने की शिकायत पर सीएम ने उस डॉ. को बर्खास्त करने का निर्देश जनता से सीधी बात कार्यक्रम में दिया है।

सीएम ने डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर जताई चिंता। उन्होंने ड्यूटी ऑवर में प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक लगाने के लिए जिला स्तर पर धावा दल गठित करने का निर्देश दिया।

वृद्धा तथा विधवा पेंशन के लिए शिकायत उनके पास आने पर सीएम नाराज। खूंटी उपायुक्त मनीष रंजन को लगाई फटकार। कहा यह शर्म की बात है।

सीएम के मुताबिक, अब तक जनसंवाद के जरिए 83 फीसद की दर से शिकायतों का निष्पादन हुआ है। कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा शिकायतों का निपटारा समय पर हो।