विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वीरभद्र के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा, मांगा इस्तीफा

By Sachin MishraEdited By:
Published: Mon, 03 Apr 2017 10:25 AM (IST)Updated: Mon, 03 Apr 2017 10:58 AM (IST)

भाजपा ने भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर जमकर निशाना साधा।

वीरभद्र के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा, मांगा इस्तीफा
वीरभद्र के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा, मांगा इस्तीफा

राब्यू, रांची। भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को चौतरफा घेर रही भाजपा ने उनसे इस्तीफा मांगा है। रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश और प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप तब से है, जबसे वे केंद्र सरकार में मंत्री थे।

वीरभद्र सिंह के खिलाफ सीबीआइ की प्रारंभिक जांच का जिक्र करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि सिंह ने इनकम टैक्स रिटर्न में दिखाया है कि वर्ष 2008-09 और 2010-11 के दौरान उनकी सेब के बागों का मुनाफा छह करोड़ से ज्यादा का था, जबकि उससे पहले व बाद के वर्षो में यह शून्य था।

यह तथ्य स्वत: ही यह बताने के लिए काफी हैं कि वीरभद्र सिंह ने अपनी काली कमाई को छुपाने के लिए सेब के बागों की कमाई को अवैध रूप से दिखाया। दीपक प्रकाश ने कहा कि उच्च न्यायालय में भी उनके विरुद्ध दर्ज की गई एफआइआर को सही माना है। इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः झारखंड में भाजपा सरकार बनवाने में रावत की रही अहम भूमिका

झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें