विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दरिंदगीः दुष्कर्म के बाद महिला की पत्थर से कूचकर हत्या

By Sachin MishraEdited By:
Published: Wed, 31 May 2017 09:23 AM (IST)Updated: Wed, 31 May 2017 04:48 PM (IST)

रांची में एक महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसके आधे चेहरे को पत्थर से पूरी तरह कुचल दिया गया।

दरिंदगीः दुष्कर्म के बाद महिला की पत्थर से कूचकर हत्या
दरिंदगीः दुष्कर्म के बाद महिला की पत्थर से कूचकर हत्या

जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी में सोमवार की रात एक और ‘निर्भया कांड’ ने शहर की पुलिसिंग पर सवाल खड़ा कर दिया है। सदर थाने से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर एक निर्माणाधीन मकान से मंगलवार की सुबह एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई।

कोकर स्थित गढ़ा टोली शांति नगर का यह निर्माणाधीन मकान कुंवर उरांव का है। यहां एक महिला (उम्र करीब 30-35 साल) के साथ दुष्कर्म के बाद उसके आधे चेहरे को पत्थर से पूरी तरह कुचल दिया गया। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। इसी थाना क्षेत्र की बूटी बस्ती में बीटेक छात्र से सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या करने के आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं और अब साढ़े पांच माह बाद इस घटना ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मानें तो महिला के नाजुक अंगों पर क्रूरता की भी पुष्टि हुई है। किसी ठोस वस्तु से इस तरह हमला किया गया कि घटनास्थल पर रक्तस्राव भी हुआ। आशंका यह भी जताई जा रही है कि अपराधियों की संख्या एक से अधिक होगी। पोस्टमार्टम के दौरान महिला के नाखून के नमूने, अंत:अंग के स्वाब व बिसरा को सुरक्षित रखा गया है, जिसे एफएसएल में जांच के लिए भेजा जाएगा। सदर डीएसपी विकास चंद्र श्रीवास्तव ने मौके का जायजा लिया। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम ने भी आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

मौके से एक मोबाइल और एक सिम कार्ड मिला है। पुलिस इसका सीडीआर निकाल रही है। सदर डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक संकेतों से लगता है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या हुई है। पोस्टमार्टम व एफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

पुलिस तक ऐसे पहुंची सूचना

कुंवर उरांव के मकान के सामने ही उसका सूअर पालने का फार्म है। कुंवर ने ही सुबह सदर पुलिस को सूचना दी कि उनके निर्माणाधीन मकान में एक महिला का शव पड़ा है। शव को उसके भतीजे राजू उरांव ने देखा था। सुबह करीब सात बजे राजू लघुशंका के लिए निकला तो उसने कमरे में महिला की लाश देखी।

यह भी पढ़ेंः महिला का आरोप, पति ने किया दुष्कर्म; पत्नी ने ली तस्वीरें  

यह भी पढ़ेंः सौतेली मां ने बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार