Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला का आरोप, पति ने किया दुष्कर्म; पत्नी ने ली तस्वीरें

    By Sachin MishraEdited By:
    Updated: Tue, 30 May 2017 03:02 PM (IST)

    झारखंड के हजारीबाग में एक व्यक्ति ने पत्नी के सामने महिला से रेप किया।

    Hero Image
    महिला का आरोप, पति ने किया दुष्कर्म; पत्नी ने ली तस्वीरें

    बरही (हजारीबाग), जेएनएन। पत्नी के सामने महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना झारखंड के हजारीबाग की है। पुुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

    जानकारी के मुताबिक, बरही थाना अंतर्गत एक गांव की महिला ने अपने ही गांव में रहने वाले एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए बरही थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

    महिला ने राजेश चौधरी (पिता सुरेश चौधरी) पर धमकी देकर दुष्कर्म करने व उसके एटीएम से पैसा निकासी करने का आरोप लगाया है। साथ ही, उक्त अपराध में उसकी पत्नी अनिता देवी पर भी पति को सहयोग करने का आरोप लगाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीड़िता ने कहा कि राजेश की पत्नी अनिता ने उससे कहा कि वह एक प्राइवेट बैंक का एजेंट है। खाता खोलने के नाम पर घर बुलाई और जब वह उसके घर के अंदर गई तो अनिता ने अंदर से सिटकिनी लगा दी। उसके बाद उसके पति ने जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी पत्नी ने तस्वीरें खींच ली। 

    यह भी पढ़ेंः केंद्र की नई नीति के विरोध में दवा दुकानें बंद, सड़क पर व्यवसायी

    यह भी पढ़ेंः रांची में सफाई कर्मियों ने सीएम रघुवर दास का काफिला रोका