विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीबीएसई 12वीं में रांची की बेटी मुस्कान झारखंड और बिहार में अव्वल

By Sachin MishraEdited By:
Published: Sun, 28 May 2017 01:11 PM (IST)Updated: Mon, 29 May 2017 09:52 AM (IST)

विज्ञान संकाय में जीजीपीएस के आशीष कीर्ति सिंह को 98 प्रतिशत अंक मिले हैं।

सीबीएसई 12वीं में रांची की बेटी मुस्कान झारखंड और बिहार में अव्वल
सीबीएसई 12वीं में रांची की बेटी मुस्कान झारखंड और बिहार में अव्वल

जागरण न्यूज नेटवर्क, रांची/पटना। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने रविवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। रांची की बेटी ने शानदार कामयाबी हासिल कर न सिर्फ जिले बल्कि राज्य का नाम रोशन किया है। वह झारखंड-बिहार (पटना जोन) की टॉपर हैं, उन्हें कामर्स में 98.2 फीसद अंक मिले हैं जो तीनों संकायों में सर्वाधिक है। मुस्कान डीपीएस रांची की छात्रा हैं।

वहीं, डीपीएस बोकारो की शिवांगी सिंह और गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल (जीजीपीएस) बोकारो के आशीष कीर्ति सिंह 98 फीसद अंकों के साथ संयुक्त रूप से साइंस के झारखंड टॉपर बने। संत जेवियर, हजारीबाग के अमन कुमार 96.2 फीसद अंक के साथ आ‌र्ट्स में राज्य में अव्वल रहे। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी लखन लाल मीणा ने बताया कि पटना जोन में बिहार से झारखंड का रिजल्ट बेहतर रहा है। झारखंड के 83 फीसद परीक्षार्थियों को सफलता मिली है।

81.7 फीसद बेटियां हुई सफल

पटना जोन में बेटियों का रिजल्ट बेटों से 11.30 फीसद बेहतर रहा। परीक्षा में 25714 छात्राएं शामिल हुई थी, इसमें 21001 सफल रहीं। इनका सफलता फीसद 81.70 रहा। 42852 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें 30158 को सफलता मिली। छात्रों का सफलता दर 70.60 रहा।

टॉप 5 कामर्स

1. मुस्कान खोवाल : डीपीएस, रांची : 98.2

2. निकिता भादुरी : डीएवी कोयला नगर : 97.4

3. रितिका अग्रवाल : डीपीएस रांची : 97.2

4. प्रेरणा : डीपीएस रांची : 97

5. सागनिक मित्रा : सीसीएल डीएवी गिरिडीह : 96.8

साइंस

1. शिवांगी सिंह : डीपीएस बोकारो : 98

1. आशीष कीर्ति सिंह : जीजीपीएस, बोकारो : 98

2. कुमार शिवम : चिन्मय विद्यालय, बोकारो : 97.8

2. राहुल चटर्जी : चिन्मय विद्यालय, बोकारो : 97.8

2. हर्ष साह : एसआर डीएवी पुंदाग, रांची : 97.8

2. विशाखा : डीएवी बरियातू, रांची : 97.8

3. अदिति सिन्हा : बीएनएस डीएवी गिरिडीह : 97.2

4. मान्या : डीपीएस, रांची : 974. अनिरुद्ध अनिल ओझा : डीपीएस रांची : 97

4. उद्देश्य कात्यायन : जेवीएम श्यामली, रांची : 97

5. पायल गोराई : डीएवी कोयला नगर : 96.8

5. पूजा कुमारी : सरस्वती विद्या मंदिर, धनबाद : 96.8

5. खुशबू कुमारी : डीएवी घाटो, रामगढ़ : 96.8

ऑर्ट्स

1. अमन कुमार : संत जेवियर, हजारीबाग : 96.2

2. तितिर पात्रा : जेवीएम श्यामली, रांची : 96

3. अभिजीत साहा : चिन्मय विद्यालय, बोकारो : 95.4

3. अश्विनी गौरव : चिन्मय विद्यालय, बोकारो : 95.4

4. काजल शर्मा : डीएवी बोकारो : 95.2

4. संचिता : दी पेंटाकास्टल एसेंबली, बोकारो : 95.2

5. अभिनव भारद्वाज : जेवीएम श्यामली, रांची : 94.8

इस बीच, परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं को पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है

सभी स्‍टूडेंट बोर्ड की ऑफ‍िश‍ियल वेबसाइट cbse.nic.in के अलावा जागरण जोश की वेबसाइट cbse12.jagranjosh.com पर अपना र‍िजल्ट देख सकेंगे। सीबीएसई ने इस साल देश भर में करीब 10,678 सेंटर पर 9 मार्च से 29 अप्रैल के बीच परीक्षाएं आयोजित कराई थीं। 

-सबसे पहले इस वेबसाइट पर क्लिक करें

-उसके बाद यहां दिए सभी कॉलम फिल करें

-फिर उसे सबमिट कर दें, परिणाम आपके सामने होगा।

गौरतलब है कि बारहवीं में 10,98,981 छात्रों ने हिस्सा लिया था, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.82 फीसदी ज्‍यादा थी, जबकि 10वीं में 8,86,506 छात्रों ने परीक्षा दी थी। बीते साल 12वीं की परीक्षा में करीब 10,65,179 छात्र पंजीकृत हुए थे। ज‍िसमें ओवर ऑल पास‍िंग परसेंटेज 83.05 फीसद रहा है। इसमें 88.58 फीसद गर्ल्‍स और 78.85 फीसद ब्‍वॉयज रहे। 

यह भी पढ़ेंः 15 हजार लेकर नौकरी दी, दो महीने बंधक बना कराया काम 

यह भी पढ़ेंः नक्सली घर से उठा जंगल ले गए, पैर तोड़ सीने में दागीं गोलियां