विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

15 हजार लेकर नौकरी दी, दो महीने बंधक बना कराया काम

By Sachin MishraEdited By:
Published: Sun, 28 May 2017 12:53 PM (IST)

काम के लिए उसने पैसे भी दिए थे। पर दो महीने में उसे कंपनी से एक पैसा नहीं मिला।

15 हजार लेकर नौकरी दी, दो महीने बंधक बना कराया काम
15 हजार लेकर नौकरी दी, दो महीने बंधक बना कराया काम

जागरण संवाददाता, धनबाद : बैंक मोड़ की एक कंपनी में पहले तो 15 हजार रुपये लेकर किशोरी को नौकरी दी फिर दो महीने तक जबरन काम करवाया और उसके बदले उसे एक धेला तक नहीं दिया। उसे कंपनी छोड़ने भी नहीं दिया जा रहा था। मौका देखकर वह कंपनी छोड़कर भाग निकली। उसे चचेरे भाई ने नौकरी दिलाई थी, जिसके लिए 15 हजार रुपये भी कंपनी को दिया था। धनबाद स्टेशन पर अकेले भटकते देख रेल पुलिस ने उसे चाइल्डलाइन के हवाले कर दिया।

शनिवार को उसे चाइल्ड वेलफेयर कोर्ट में पेश किया गया जहां उसका बयान दर्ज किया गया। लातेहार की रहने वाली किशोरी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने पर किशोरी को सौंप दिया जाएगा। मौके पर सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन एके सिंह, सदस्य शंकर रवानी, पूनम सिंह, धनंजय प्रसाद महतो व अन्य मौजूद थे।

उसने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण दो माह से धनबाद के ग्लेज ट्रेडिंग इंडिया प्रा.लि. दुहाटांड़ में काम कर रही थी। काम के लिए उसने पैसे भी दिए थे। पर दो महीने में उसे कंपनी से एक पैसा नहीं मिला। उसका आरोप है कि कंपनी से जाने भी नहीं दिया जा रहा था, जिस वजह से उसे अपना सामान छोड़कर भागना पड़ा। सीडब्ल्यूसी ने संबंधित थाना को मामले की जांच का आदेश दिया है। 

यह भी पढ़ेंः झारखंड में नए राजनीतिक गठबंधन के संकेत, भाजपा को चुनौती देगा विपक्ष

यह भी पढ़ेंः नक्सली घर से उठा जंगल ले गए, पैर तोड़ सीने में दागीं गोलियां