विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संताल के चार जिलों में चलेगा कालाजार उन्मूलन अभियान

By JagranEdited By:
Published: Thu, 15 Jun 2017 01:41 AM (IST)

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संताल परगना के प्रभावित चार जिलों दुमका, गोड्डा, साहिबगंज तथा पाकुड़

संताल के चार जिलों में चलेगा कालाजार उन्मूलन अभियान
संताल के चार जिलों में चलेगा कालाजार उन्मूलन अभियान

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संताल परगना के प्रभावित चार जिलों दुमका, गोड्डा, साहिबगंज तथा पाकुड़ में कालाजार उन्मूलन के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया है। 'मुख्यमंत्री कालाजार उन्मूलन अभियान' एक जुलाई से 31 जुलाई तक पूरे क्षेत्र में चलाया जाएगा। इस दौरान मरीजों को मुफ्त चिकित्सा सेवा और दवा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही उन्हें प्रतिदिन 200 रुपये की दर से एक माह तक कुल 6 हजार रुपये सहायता राशि दी जाएगी। इतना ही नहीं, कालाजार के मरीजों को अस्पताल लानेवाले व्यक्तियों को भी प्रोत्साहन के रूप में प्रति मरीज 2000 रुपये मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी को संबंधित जिलों के उपायुक्तों व स्वास्थ्य पदाधिकारियों, कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि एक माह तक ईमानदारी और मेहनत से यह अभियान चलाने पर इस रोग से मुक्ति मिलेगी। केंद्र ने वर्ष 2017 तक इस बीमारी के उन्मूलन का लक्ष्य रखा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।