विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पतरातू में पकड़ा गया चोटीकटवा

By Edited By:
Published: Wed, 23 Aug 2017 05:27 PM (IST)Updated: Thu, 24 Aug 2017 04:08 PM (IST)

लातेहार प्रखंड के पतरातू गांव में रुखसाना बीबी ने चोटीकटवा को धर दबोचा।

पतरातू में पकड़ा गया चोटीकटवा
पतरातू में पकड़ा गया चोटीकटवा

लातेहार, जेएनएन। पिछले एक महीने से पूरे देश में चोटी कटने की घटनाएं हो रही है। इसमें सबसे अधिक महिलाएं शिकार हो रही हैं। बुधवार को लातेहार प्रखंड के पतरातू गांव में रुखसाना बीबी ने उस चोटीकटवा को धर दबोचा।

दरअसल, यह चोटीकटवा कोई आदमी नही बल्कि एक कीड़ा है। देखने से ही यह भयानक लगता है। इसके मुंह के आगे कैंची जैसी धारदार चोंच बनी हुई है। इसी से वह महिलाओं की चोटी काट देता है। बुधवार को रुखसाना बीबी के सिर पर जैसे ही उक्त कीड़ा बैठा वैसे ही रुखसाना ने उसे पकड़ लिया। कीड़ा पकड़ने के बाद गांव में यह बात आग की तरह फैल गई।

कीड़े को देखने के लिए गांव के आसपास के ग्रामीण जुट गए। कीड़ा पकड़े जाने से बहुत सी महिलाओं ने चैन की सांस ली। महिलाएं उस कीड़े को कौतूहल वश घूर-घूरकर देख रही थी। पूरे जिले में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। बहरहाल कीड़े के पकड़े जाने से कुछ हद तक महिलाओं का डर कम हुआ है।

झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें