विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनियमितता करने वालों को कतई नहीं बख्शेंगे : नीलकंठ

By JagranEdited By:
Published: Fri, 17 Mar 2017 02:47 AM (IST)

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा है कि 14 वें वि

अनियमितता करने वालों को कतई नहीं बख्शेंगे : नीलकंठ
अनियमितता करने वालों को कतई नहीं बख्शेंगे : नीलकंठ

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा है कि 14 वें वित्त आयोग की रकम के साथ अनियमितता करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। दोषी पर कार्रवाई होगी चाहे वह कोई भी हो। इस रकम को कैसे खर्च करना है मुखिया को इसकी जानकारी नहीं थी।

इसीलिए कम खर्च हुआ है। अब मुखिया को जानकारी हुई है। अब खर्च में तेजी आएगी। मंत्री सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि सरकार का गांवों के विकास पर फोकस है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गांवों में सफाई के लिए ग्राम सभा में फैसले किए जा सकते हैं। इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन भी चल रहा है। सीएनटी पर मंत्री कुछ खास नहीं बोले। बस इतना कह कर वह अपने वाहन में बैठ गए कि राज्य सरकार ने सीएनटी के सारे पहलुओं को प्रदेश के सामने रख दिया है।

-------------------

जिला परिषद को आवंटन 20 अप्रैल तक

मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने सिदगोड़ा टाउन हाल में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जिला परिषद के लिए बजट में 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। मंत्री बोले कि उन्होंने आवंटन पर दस्तखत कर दिए हैें। महालेखाकार के पास फाइल गई है। 20 अप्रैल तक आवंटन जारी हो जाएगा।