विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेंदरा में किसी वन्यजीव का शिकार नहीं हुआ : वन विभाग

By Edited By:
Published: Thu, 19 May 2016 03:03 AM (IST)

जमशेदपुर : वन विभाग ने दावा किया है कि दलमा में हुए सेंदरा पर्व में एक भी वन्यजीव का शिकार नहीं

News Article Hero Image

जमशेदपुर : वन विभाग ने दावा किया है कि दलमा में हुए सेंदरा पर्व में एक भी वन्यजीव का शिकार नहीं किया गया। बुधवार को विभाग का पक्ष रखते हुए दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी के वन क्षेत्र पदाधिकारी ने कहा कि 16 मई को जनजातीय समुदाय द्वारा आयोजित विशु शिकार में वन्य जंतुओं की हत्या नहीं की गई। उन्होंने दलमा बुरु सेंदरा समिति के प्रधान राकेश हेम्ब्रम के पत्र का हवाला देते हुए कहा कि पारंपरिक रिवाज के मुताबिक राकेश हेम्ब्रम को शिकार का प्रसाद न मिलना भी दर्शाता है कि दलमा में वन्य जंतु का शिकार सेंदरा के दौरान नहीं हुआ है।