विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जमशेदपुर में छात्र की डेंगू से मौत, टीएमएच में हंगामा

By Sachin MishraEdited By:
Published: Sun, 03 Sep 2017 11:38 AM (IST)

जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में डेंगू से छात्र की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

जमशेदपुर में छात्र की डेंगू से मौत, टीएमएच में हंगामा
जमशेदपुर में छात्र की डेंगू से मौत, टीएमएच में हंगामा

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी प्रीतम कुमार की टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में डेंगू से मौत हो गई। चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए बस्ती के लोगों ने शनिवार सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक जमकर हंगामा किया। अस्पताल की खिड़की के शीशे गमले क्षतिग्रस्त कर दिए।

सूचना पर बिष्टुपुर पुलिस वज्र वाहन के साथ पहुंची, जिसके बाद मामला शांत हुआ। बस्ती के लोग चिकित्सक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मृतक के पिता संतोष कुमार ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टर के खिलाफ बिष्टुपुर थाना में शिकायत की है। प्रीतम कुमार एबीएम कॉलेज में स्नातक द्वितीय वर्ष का छात्र था।

गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद हुए शांत

प्रीतम की मौत से गुस्साएं बस्ती व परिवार के लोगों ने शव को उठाने से मना कर दिया। लगातार चार घंटे तक हंगामा होने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने व गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिसके बाद मामला शांत हुआ और परिजन शव ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसका अंतिम संस्कार भुइयांडीह घाट पर कर दिया।

---

मृतक प्रीतम कुमार के पिता द्वारा दी गई शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

- श्रीनिवास, इंस्पेक्टर, बिष्टुपुर।
--- 

यह भी पढ़ेंः महेंद्र सिंह धौनी और बाइचुंग खिलाड़ियों को करेंगे प्रोत्साहित

यह भी पढ़ेंः झारखंड में सरकार को अस्थिर करने की साजिश के तार विदेश से जुड़े